द्वितीय निर्वाचन प्रशिक्षण हेतु मास्टर ट्रेनर्स नियुक्त
एमपी ऑनलाइन न्यूज़ रिपोर्टर राज पंत
गुना। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राजेश जैन ने नगरीय निकाय कुंभराज, जनपद पंचायत गुना एवं राघौगढ़ के उपनिर्वाचन वाले क्षेत्रों हेतु मतदान दलों के द्वितीय प्रशिक्षण देने हेतु मास्टर ट्रेनर्स को नियुक्त किया है। इनमें मास्टर ट्रेनर्स में नगर परिषद कुंभराज पार्षद पद हेतु श्री आर.सी. घावरी प्राध्यापक शा. कन्या महा. चांचौड़ा को, जनपद पंचायत गुना हेतु डॉ. ललित नामदेव प्राध्यापक पी.जी. कॉलेज गुना एवं श्री सतीष चतुर्वेदी प्राध्यापक कन्या कस्तूरबा महाविद्यालय गुना को तथा जनपद पंचायत राघौगढ़ हेतु श्री के.आर. डेहरिया प्राचार्य शा. पालीटेक्निक महाविद्यालय राघौगढ़ एवं श्री एच.सी. पाटनी सहायक प्राध्यापक शासकीय महाविद्यालय राघौगढ़ एवं श्री श्यामबिहारी शर्मा प्रभारी प्राचार्य शा.उ.मा.वि. क्रमांक 2 गुना को नियुक्त किया गया है।
No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com