-->

Breaking News

चाइनीज वस्तुओं के विरोध में छात्र -छात्राओं ने निकाली रैली


रीवा : चाइनीज वस्तुओं के विरोध में सरस्वती शिशु मंदिर मनगवा के छात्र -छात्राओं ने विद्यालय परिसर से चलकर बाई पास, बस्ती मोड़, महात्मा गांधी कांप्लेक्स, इलाहाबाद मोड़ होते हुए पूरे नगर में भ्रमण कर लोगों को जागरुक किया साथ ही स्थानीय जनों से अनुरोध किया कि चीनी राखियां एवं चीन तथा अन्य देशों के निर्मित विदेशी सामानों का बहिष्कार करें तथा भारत में ही निर्मित वस्तुओं का इस्तेमाल करें ताकि जो कुछ भी फायदा हो वह हमारे देश को हो जिससे देश उन्नति एवं और अधिक प्रगति कर सके, सरस्वती शिशु मंदिर के प्राचार्य ज्ञानेंद्र तिवारी प्रधानाचार्य अशोक विश्वकर्मा समेत सैकड़ों आचार्यों एवं दीदियों के साथ विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने पूरे नगर में 'स्वदेशी अपनाओ देश बचाओ ' नारे लगाकर लोगों को जागरूक किया।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com