चीनी सामान के बहिष्कार के लिए बच्चों ने निकाली रैली
मक्सी : स्वदेशी जागरण मंच के द्वारा चीनी सामान के बहिष्कार के निमित्त आज मक्सी के हाई सेकेंडरी मैदान से सभी स्कूलों के बच्चों द्वारा एक रैली निकाली गई जो नगर के प्रमुख मार्गो से होती हुई झंडा चौक में पहुंची । यहां पर बच्चों को चीनी सामान के बहिष्कार की शपथ दिलाई गई। स्कूलों में निबंध प्रतियोगिता भी रखी गई थी जिसमें चीनी सामान की लिस्ट बनाकर बताना था कि कितना सामान भारत में चीनी उपयोग में आ रहा है । कर्यक्रम का संचालन स्वदेशी जागरण मंच के जिला सदस्य अखिलेश मंडलोई ने किया । एवं वक्ता जिला स्वदेशी जागरण मंच के जिला सदस्य मुकेश सक्सेना रहे।
No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com