लोगों को सामाज का मन समझने में समय लगता है : अक्षय
मुंबई: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार का मानना है कि लोगों को सामाजिक समस्याओं और समाज की मनोदशा को समझने में समय लगता है। ‘टॉयलेट : एक प्रेम कथा’ की सफलता के उपलक्ष्य में यहां एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित किया गया, जिसमें अक्षय लंदन से स्काइप के जरिए शामिल हुए। उन्होंने कहा, “सामाजिक मुद्दे पर आधारित यह मेरी पहली फिल्म नहीं है, इससे पहले मैंने ‘खट्टा मीठा’ की थी, जो बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं कर पाई थी।”
अक्षय ने कहा, “वह सड़क निर्माण और उसके आसपास की समस्याओं पर आधारित थी, लेकिन मुझे लगता है कि लोगों को इस तरह के मुद्दे को समझने और उस मनोदशा में आने में समय लगा है। मैंने अत्यधिक कॉमर्सियल कंटेंट के साथ सामाजिक मुद्दे पर आधारित कोई भी फिल्म नहीं की। मैंने यह ध्यान रखा कि यह एक प्रेम कहानी हो। ईमानदारी से कहूं तो मुझे इस फिल्म की बाकी चीजों से ज्यादा प्रेम कहानी ही याद है।”
बता दें कि अक्षय को अब ‘भारत’ कहा जाने लगा है, जो 1970 में दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार के लिए प्रसिद्ध था। इसके बारे में जिक्र करने पर अक्षय ने कहा, “मुझे लगता है कि वह बहुत महान इंसान हैं और उनके द्वारा बनाई गई फिल्मों की इनसे तुलना नहीं की जा सकती।”
No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com