-->

Breaking News

पहलाज निहलानी का खुलासा- 'उड़ता पंजाब' पास नहीं होनी चाहिए ये सरकार ने कहा था


मुंबईः सेंसर बोर्ड चीफ के पद से कुछ दिनों पहले निष्कासित किया गया। पद से बर्खास्त किए जाने के बाद पहलाज निहलानी ने लहरें चैनल को सनसनीखेज इंटरव्यू देते हुए कई विस्फोटक खुलासे किए हैं और आरोप भी लगाया है। पहलाज निहलानी ने बोर्ड में अपने कार्यकाल के दौरान हैरान कर देना वाला खुलासा किया है। पूर्व सीबीएफसी अक्ष्यक्ष ने यूट्यूब चैनल लहरें टीवी को साक्षात्कार देते हुए कहा है कि पिछले साल (2016) रिलीज हुई फिल्म ‘उड़ता पंजाब’ को पास नहीं करने का सरकार की तरफ से उनके ऊपर दवाब था। मंत्रालय ने साफ कहा था कि फिल्म पास नहीं होनी चाहिए। पूरे इंटव्यू को यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किया गया है। वीडियो में बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष कह रहे हैं कि मंत्रालय ने उनसे ‘उड़ता पंजाब’ पास नहीं करने को कहा था। 

उन्होंने आगे कहा, ‘मुझपर बहुत जगह से फिल्म को पास नहीं करने का दवाब था। मंत्रालय ने भी मुझसे फिल्म को पास नहीं करने के लिए कहा था। खुद पंजाब से फिल्म को लेकर आदेश दिए गए कि फिल्म पास नहीं होनी चाहिए। सेंसर बोर्ड का अध्यक्ष रहने का नाते मुझपर जो चार्ज था उसके नियम-कायदों को देखते हुए फिल्म को पास किया।’

गौरतलब है कि पहलाज निहलानी ने सीबीएफसी के अध्यक्ष पद से हटाए जाने के बाद ये खुलासे किए हैं। इससे अब मौजूदा सरकार की छवि पर अब सवाल उठने लगे हैं। बता दें कि बीते साल ‘उड़ता पंजाब’ को लेकर पंजाब में राजनीतिक घमासान पैदा हो गया था। अप्रत्यक्ष रूप से इसकी वजह इस साल होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव थे। जबकि फिल्म में पंजाब में फैले ड्रग्स को लेकर दिखाया गया कंटेंट कहीं ना कहीं पंजाब के ड्रग्स नुमा चेहरे को बेनकाब कर रहा था। उस दौरान फिल्म को लेकर सूबे की सतापक्ष सरकार की भी खासी नींद उड़ी हुई थी। फिल्म की वजह से पंजाब में वोट बैंक पर कोई आंच ना आए इसलिए इसे बैन करने के लिए भी खासा दवाब बनाया गया था।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com