PM मोदी से मिले अनुसूचित आयोग के पदाधिकारी
आयोग के कार्यों की दी जानकारी
एमपी ऑनलाइन न्यूज़, छिंदवाड़ा
राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष नन्द कुमार साय उपाध्यक्ष अनुसुईया उइके सहित आयोग के सदस्य हरिकृष्ण डामोर हर्षद भाई वसावा माया चिंतामनी इवनाते तथा आयोग के सचिव राघवेन्द्र सिंह ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के साथ शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान आयोग द्वारा प्रधानमंत्री के समक्ष आयोग के कामकाज और उपलब्धियों का ब्यौरा प्रस्तुत किया गयाण् प्रधानमंत्री ने आयोग के कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए जरुरी सुझाव भी दिए। इस दौरान आयोग की उपाध्यक्ष अनुसुईया उइके और सदस्य माया चिंतामनी इवनाते ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्वयं और जनजाति समाज की ओर से रक्षासूत्र बांधा और शाल भेंट किया रक्षा सूत्र बांधने के साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री के स्वास्थ्य दीघार्यु और यशस्वी जीवन की मंगल कामना की।
No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com