-->

Breaking News

सिर्फ नारों और मौखिक आश्वासनों के सहारे देश चला रहे PM मोदी: राहुल

एमपी ऑनलाइन न्यूज़, रायचूर: कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार पर वादाखिलाफी तथा सिर्फ नारों और मौखिक आश्वासनों के सहारे देश चलाने का आरोप लगाया। गांधी ने यहां पार्टी सम्मेलन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आश्वासनों से गरीब का उत्थान अथवा युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। केंद्र सरकार चुनींदा राज्यों को ही आर्थिक सहायता दे रही है तथा भाजपा शासित राज्यों में जरूरी सहायता नहीं दी जा रही है।  

कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा कि मोदी सरकार गरीबों के उत्थान के नाम पर अमीरों को मदद कर रही है। केंद्र सरकार ने अमीरों के 130,000 करोड़ रुपये के कर्ज माफ किये हैं। पंजाब और कर्नाटक में किसानों की दुर्दशा के बावजूद उनके लिए केंद्र सरकार कुछ नहीं कर रही है।  उन्होंने कर्नाटक में जरूरतमंद किसानों के कर्ज माफ करने के लिए मुख्यमंत्री सिद्दारमैया की प्रशंसा की। गांधी ने गोरखपुर के अस्पताल में बच्चों की मौत पर गहरा दुख और चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि इस दुखद घड़ी में पार्टी मृतकों के परिजनों के साथ है। पिछले पांच दिन में अस्पताल में 60 बच्चों की मौत हो गई।  

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com