-->

Breaking News

154 बच्चों ने दिया बेटी बचाने का संदेश


ग्वालियर : महिला सशक्तिकरण विभाग, संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष एवं धरती संस्था के साझा प्रयासों से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ विषय पर जिला स्तरीय पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई। ग्राम सिगौरा में आयोजित हुई इस प्रतियोगिता में शासकीय एवं अशासकीय स्कूलों के लगभग 154 बच्चों ने हिस्सा लिया। बच्चों ने बहुत ही मोहक एवं दिल को छू लेने वाले चित्र उकेर कर बेटी बचाने एवं बेटी पढ़ाने का संदेश दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संकुल प्राचार्य सिगोरा अनूप शर्मा थे। धरती संस्था के सचिव देवेन्द्र भदौरिया एवं संभागीय समन्वयक सुश्री निधि तिवारी ने अभियान के उद्देश्य एवं गतिविधियों की जानकारी प्रदान की। 

इस प्रतियोगिता का आयोजन धरती संस्था द्वारा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के अंतर्गत किशोर छात्र-छात्राओं के उन्मुखीकरण के लिये किया गया। इस प्रतयोगिता का मकसद बच्चों में विषय पर समझ विकसित कर जिले में बेटियों की घटती संख्या को रोकने की दिशा में पहल करना था। प्रतियोगिता के उद्देश्य के बारे में जिला समन्वयक गौरव शर्मा ने आवश्यक जानकारी प्रदान की। 

जूनियर व सीनियर वर्ग में यह प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। जूनियर वर्ग में कक्षा-6 व 9 थे। जबकि सीनियर वर्ग में कक्षा-10 व 12 के विद्यार्थियों को शामिल किया गया था। मुख्य अतिथि संकुल प्राचार्य सिगोरा अनूप शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि बच्चे हमारे देश का भविष्य हैं और इनकी सोच में अभी से बेटियों के प्रति सम्मान की भावना होनी चाहिए।

पोस्टर प्रतियोगिता में जूनियर बालक वर्ग से उदय धानुक प्रथम, सौरभ जाटव द्वितिय, अनिल तृतीय, जूनियर बालिका वर्ग से सपना नामदेव प्रथम, मुस्कान कुरैशी द्वितिय, भारती यादव तृतीय, सिनियर बालक वर्ग से मोहम्मद सैफ अली प्रथम, हरफूल कुशवाह द्वितिय, रंजीत राजपूत तृतीय, सिनियर बालिका वर्ग से नेहा खान प्रथम, आरती माहौर द्वितिय, दिपाली राजावत तृतीय को पुरूस्कार वितरण अतिथियों द्वारा किया गया। सात प्रतिभागियों को सांत्वना पुरूस्कार प्रदान किया गया। 

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com