-->

Breaking News

कमलनाथ का मुख्यमंत्री शिवराज को खुला खत



प्रिय शिवराज जी ,
मुझे समाचारपत्रो से ज्ञात हुआ कि टीवी पर प्रसारित कार्यक्रम " कौन बनेगा करोड़पति " में किस राज्य के मुख्यमंत्री को " मामा " कहा जाता है .....सवाल को शामिल किया....
जिसमें आपके नाम का उत्तर देने पर प्रतियोगी को 40000/- रुपये की जीत मिली.....आपके ऊपर शामिल किये गये प्रश्न को आपकी पार्टी के लोग प्रफुल्लित होकर साझा कर रहे है .....
इस सवाल को देख कर मेरे मन में भी कुछ सवाल आ रहे है ....इसलिये मेने सोचा क्यों ना वो सवाल किसी और को भेजने की बजाय , आपको ही भेज कर ,आपसे ही उसका सही जवाब माँगू......जिससे भविष्य में किसी अन्य कार्यक्रम में ये सवाल भी शामिल हो सके....
उम्मीद है कि इन सवालों के उत्तर रोचक होंगे....
में आपको भेजे सवाल भी सार्वजनिक कर रहा हूँ और आपसे उम्मीद करता हूँ कि आप इसका शीघ्र उत्तर देंगे.....जिसे में प्रदेशवासियों के सामने रखना चाहूँगा ....
सवाल इस प्रकार है ...
1. सबसे ज़्यादा क़र्ज़ के बोझ के कारण किसान किस प्रदेश में आत्महत्या कर रहे है ..?
2. कुपोषण -शिशु मृत्यु दर में कौनसा प्रदेश देश में अव्वल ?
3.व्यापम घोटाला किस प्रदेश में हुआ ? जिसमें कई बेगुनाहों की जाने गयी...?
4. पवित्र महाकुंभ सिंहस्थ के नाम पर घोटाला किस प्रदेश में हुआ ?
5. किस प्रदेश में किसानो से प्याज़ ख़रीदी में घोटाला कर बड़ी मात्रा में प्याज़ को सड़ा दिया गया...जिससे देश भर में लोगों को महँगी प्याज़ ख़रीदने को मजबूर होना पढ़ा...?
6. किस प्रदेश में आबादी से ज़्यादा संख्या मज़दूरों व ग़रीबों की बताकर , फ़र्ज़ीवाडे का खेल खेल जा रहा है .....?
7. किस प्रदेश में कहने को ज़ीरो टालरेंस है लेकिन सबसे ज़्यादा भ्रष्टाचार है ?
जहाँ बाबुओं के वहाँ ही छापो में करोड़ों की संपत्ति मिलती है ..?
8. कहाँ के मुख्यमंत्री को घोषणावीर कहा जाता है ...जिनके नाम सर्वाधिक घोषणाएँ करने का रेकोर्ड है ...जो कभी पूरी नहीं होती...?
9. किस प्रदेश में सबसे ज़्यादा अवैध रेत उत्खनन के मामले दर्ज है...? 
जहाँ खेती नहीं रेत लाभ का धंधा है...?
19. किस प्रदेश में निकली नर्मदा यात्रा के विज्ञापन अमेरिका के अखबारो तक को दिये गये ...?
20. किस प्रदेश के मुख्यमंत्री अपनी ज़िम्मेदारियों से भागकर बार -बार उपवास पर बैठ जाते है ..?
21. किस प्रदेश के मुख्यमंत्री की ब्रांडिंग पर सबसे ज़्यादा सरकारी धन लुटाया जाता है ...?
22. कहाँ के मुख्यमंत्री ख़ुद को किसान पुत्र बताते है लेकिन किसानो को खेती घाटे का सौदा बताकर छोड़ने की सलाह देते है ..?
23. किस राज्य में पेट्रोल -डीज़ल पर सर्वाधिक टैक्स लिया जाता है , जिसके कारण इनकी दर उस राज्य में देश में सर्वाधिक है .. ?
24. किस राज्य में सर्वाधिक गड्ढे होकर , उनके कारण होने वाली दुर्घटनाओं की संख्या सबसे ज़्यादा है ?
25. किस राज्य में बेटियों के नाम पर कई योजनाएँ चलने के बावजूद , महिलाएँ -बेटियाँ पर होने वाले अपराध व बेटियों के ग़ायब होने के आँकड़े सर्वाधिक है ...?
26. किस राज्य में पैसे के अभाव में किसान अपनी फ़सल को जोतने के लिये हल में अपनी बेटियों को बैल की जगह लगाकर खेती करने का मामला सामने आया है ...?
उम्मीद है कि मेरे इन सवालों का जवाब मुझे आपके द्वारा शीघ्र दिया जावेगा.....
धन्यवाद |
भवदीय
कमलनाथ

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com