-->

Breaking News

झांकी बनाने को लेकर विवाद, पुलिस ने खदेड़ा


भोपाल : नवरात्रि को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही है।  इस बीच राजधानी भोपाल में झांकी रखने को लेकर विवाद हो गया। जिसमे पुलिस पर पथराव भी किया गया। पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए लोगों को खदेड़ दिया।  

प्राप्त जानकारी के अनुसार श्यामला हिल्स इलाके में झांकी को लेकर कुछ युवक सड़क पर हंगामा करने लगे।सूत्रों  ने बताया कि शामला हिल्स पर हमेशा से ही झांकी बनाई  जाती है। लेकिन इस बार यहां पक्का एक मंच निर्माण का काम किया जाने लगा। जिस पर आपत्ति जताते हुए कुछ लोगों ने शिकायत कराई। जिसके विरोध में शनिवार को कुछ युवक यहाँ काफी हंगामा करने लगे। जिसके बाद पुलिस ने दोनों साइड से रास्ता बंद कर युवकों को खदेड़ दिया। वहीँ कुछ लोगों का कहना है कि यहाँ बजरंग दल के लोग इकट्ठा हुए थे। अगर समय पर पुलिस नहीं आती तो वो लोग झगड़ा करने के इरादे से आये थे। फिलहाल इलाके में शांति है। 

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com