लंदन के अंडरग्राउंड मेट्रो ट्रेन में धमाका, 20 लोग घायल
लंदन: ब्रिटेन के शहर लंदन के पार्संस ग्रीन मेट्रो स्टेशन पर मेट्रो ट्रेन में धमाका हुआ. इस अंडरग्राउंड स्टेशन पर हुए ब्लास्ट में करीब 20 लोगों के घायल होने की बात कही जा रही है. इस हादसे में कई यात्रियों के चेहरे झुलस गए हैं. पुलिस के मुताबिक शुरुआती जांच में पता चला है कि धमाका एक कंटेनर में हुआ. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ट्रांसपोर्ट फॉर लंदन (टीएफएल) का कहना है कि सुरक्षा अलर्ट के कारण डिस्ट्रिक्ट लाइन पर यातायात अस्थाई रूप से बंद है. लंदन की डिस्ट्रिक्ट लाइन पारसंस ग्रीन स्टेशन भी प्रभावित हुआ. माना जा रहा है कि एक बोगी में सुपरमार्केट के प्लास्टिक बैग में रखी प्लास्टिक की बाल्टी में हुए विस्फोट हुआ है.
मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने टि्वटर पर लिखा है, ‘‘हमें सोशल मीडिया पर चल रही #पारसंस ग्रीन स्टेशन की खबर है. संभव होते ही, हम सूचनाएं साझा करेंगे. विस्फोट की इंटेसिटी अभी तक पता नहीं है. मेट्रोपॉलिटन पुलिस बम निरोधक दस्ता और दमकल विभाग एंबुलेंस के साथ मौके पर पहुंच गये हैं. स्टेशन के बाहर मौजूद प्रत्यक्षदर्शी दुकानदारों का कहना है कि उन्होंने कुछ चोटिल लोगों को देखा. कई लोगों को पुलिस से हरी झंडी मिलने तक दुकानें बंद रखने को कहा गया है.
उल्लेखनीय है कि इससे पहले चार जून को लंदन के मध्य इलाके में छुरे लिए और नकली आत्मघाती जैकेट पहने तीन हमलावरों ने एक बाजार में हमला किया जिससे कम से कम सात व्यक्तियों की मौत हो गई और 48 लोग घायल हो गए. यह हमला आठ जून को होने वाले आम चुनाव से ठीक पहले हुआ.
No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com