-->

Breaking News

विराट कोहली ने ठुकराई करोड़ों की डील कहा...


नई दिल्ली: पैसों के खातिर विज्ञापन करने के ट्रेंड के बीच भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने एक मिसाल पेश की है. उन्होंने एक कोल्ड ड्रिंक कंपनी की करोड़ों की डील ये कहते हुए ठुकरा दी कि जब वो खुद ही ये नहीं पीते तो वो दूसरों को कैसे कहें. इससे पहले जून में भी विराट ने कोला का ऐड करने से खुद का हाथ खींच लिया था. माना जा रहा है कि खुद को फिट रखने के लिए कोहली अपनी फिटनैस को ध्यान में रखते हुए कभी सॉफ्ट ड्रिंक नहीं पीते, इसलिए उन्होंने एक बार फिर सॉफ्ट ड्रिंक कंपनी के साथ डील करने से इनकार कर दिया.

इस साल उनका एक अन्य कोल्डड्रिंक कंपनी के साथ करार खत्म हुआ तो उन्होंने उसे भी रिन्यू करने से मना कर दिया था. बताया गया था कि कोहली इस तरह की ड्रिंक्स से होने वाले नुकसान को लेकर चिंतित थे. ऐसे में उन्होंने कोला का ऐड करने से इनकार कर दिया.

गौरतलब है कि इससे पहले 2001 में पूर्व बैडमिंटन स्टार पुलेला गोपीचंद ने भी इसी तरह का ऑफर ठुकरा दिया था. तब उन्होंने कहा था, 'मैं योगा, ध्यान और एक सख्त डाइट अपनाता हूं. मैंने सॉफ्ट ड्रिंक्स न पीने का संकल्प लिया था. जब मैंने 2001 में ऑल इंग्लैंड खिताब जीता था, तब मुझे यह ऑफर मिला था. चूंकि मैं कोई सॉफ्ट ड्रिंक्स नहीं पीता था, इसलिए मोटी रकम के एवज में मैंने औरों को इसके लिए बढ़ावा न देने का फैसला किया.'

विराट हैं सबसे फिट
कप्तान विराट कोहली भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे फिट प्लेयर हैं. हाल ही में हुए फिटनेस टेस्ट में कोहली ने सबसे अधिक 21 अंक हासिल किए थे. वहीं इस टेस्ट में सिक्सर किंग युवराज सिंह को सबसे कम नंबर मिले थे, जिसके कारण वो टीम से बाहर हो गए थे.

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com