भारतीय जनता पार्टी ने सौंपा प्रभार का दायित्व
राजकुमार पंत
अशोकनगर। भारतीय जनता पार्टी ने जिले की तीनों विधानसभाओं एवं जिले के सभी 13 मण्डलों में पार्टी के जिला पदाधिकारियों को कार्य की दृष्टि से प्रभार सौंपें हैं।
भारतीय जनतापार्टी के जिलाध्यक्ष श्री जयकुमार सिंघई ने बतलाया कि जिले की तीनों विधानसभा में तीनों महामंत्रियों को अलग-अलग प्रभार का दायित्व दिया गया है। जिसके तहत चन्देरी विधानसभा के लिए श्री सचिन चौधरी, मुंगावली विधानसभा के लिए श्री जयमण्डल सिंह यादव एवं अशोकनगर विधान सभा के लिए श्री गोपाल कोली को प्रभार का दायित्व दिया गया है।
वहीं सभी 13 मण्डलों में सौंपे गए दायित्व के मुताबिक अशोकनगर शहर श्रीमति वर्षा बडक़ुल, अशोकनगर ग्रामीण श्री वीरेन्द्र रघुवंशी एवं श्रीमति शीला जाटव, शाढौरा मण्डल के लिए श्री पहलवान साहू एवं श्रीमति शीतल कलावत, राजपुर मण्डल के लिए श्री भास्कर सिंह रघुवंशी, नईसराय मण्डल के लिए श्री नन्दलाल यादव एवं श्रीमति मनोरमा शर्मा, ईसागढ़ मण्डल के लिए श्री अशोक पाटनी, ढाकोनी मण्डल के लिए श्री रघुवीर प्रसाद सेन, चन्देरी शहर के लिए श्रीमति रश्मि गुप्ता एवं चन्देरी ग्रामीण के लिए श्री उमेश रघुवंशी, पिपरई मण्डल के लिए श्री यादवेन्द्र सिंह यादव, बहादुरपुर मण्डल के लिए श्री गोपाल कौल, सहराई मण्डल के लिए श्री अरविन्द जैन एचएमटी, एवं मुंगावली मण्डल के लिए श्रीमति नीतू ग्वाल को प्रभार सौंपा गया है।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com