-->

Breaking News

नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह नहीं मनाएंगे अपना जन्मदिन


भोपाल । नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने मंदसौर में किसानों पर हुए गोलीकांड, इसमें शहीद हुए किसानों और कर्ज के बोझ तले दबे किसानों द्वारा की गई आत्महत्या के शोक स्वरूप 23 सितंबर को जन्मदिन न मनाने का निर्णय लिया है।

नेता प्रतिपक्ष सिंह ने कहा कि हरेक व्यक्ति के जीवन में उसका जन्म दिवस खास दिन होता है। उसके परिवार, मित्र, समाज, समर्थक, शुभचिंतक इस दिन को आत्मीयता के साथ मनाते हैं। सार्वजनिक जीवन में काम करने वाले के लिए यह दिन तब खुशी का होता है जब उसके परिवार, मित्र आदि के बीच भी खुशी का माहौल हो। अगर ऐसा नहीं होता तब यह दायित्व होता है कि उसके दुःख या संकट में शामिल हों। भारतीय संस्कृति में सुख-दुःख के समय आपका सामाजिक व्यवहार क्या हो इसकी बड़ी ही मानवीय और एक-दूसरे को जोड़ने की परंपरा है।

सिंह ने कहा कि ऐसा ही एक अवसर मेरे जीवन में 23 सितंबर को आ रहा है। सार्वजनिक जीवन में रहते हुए एक जनप्रतिनिधि होने के नाते मेरा दायित्व है कि उन लोगों का ध्यान रखूँ जिन्हें हमने सुख देने और दुःख हरने का वादा किया है। प्रदेश में 6 जून को किसान आंदोलन पर चली गोलियों से मृत किसान, 90 से ज्यादा किसानों द्वारा आत्महत्या, बालाघाट में 30 लोगों की विस्फोट से मृत्यु। एक जनप्रतिनिधि होने के नाते इन सब घटनाओं के होते हुए कोई खुशी नहीं मनाई जा सकती है।

सिंह ने अपने सभी मित्रों, शुभचिंतकों, समर्थकों तथा क्षेत्र की जनता से अनुरोध किया है कि वे जन्म दिन पर न कोई आयोजन करें और न ही विज्ञापन होर्डिंग लगाएं। उन्होंने कहा कि आप लोगों का यह सहयोग मुझे दोगुना सुकून देगा।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com