-->

Breaking News

मुख्यमंत्री शिवराज ने सपत्निक माँ पीताम्बरा पीठ में पूजा-अर्चना की


भोपाल : मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने नवमी के शुभ अवसर पर सपत्निक दतिया पहुंचकर माँ पीताम्बरा पीठ में पूजा-अर्चना की एवं प्रदेश की सुख-समृद्धि की कांमना की। मुख्यमंत्री के दतिया पहुंचने पर प्रभारी मंत्री श्रीमती माया सिंह तथा जनसम्पर्क मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने उनकी अगवानी की। इस अवसर पर विधायक श्री घनश्याम पिरौनिया एवं श्री प्रदीप अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रजनी प्रजापति, नगर पालिका अध्यक्ष श्री सुभाष अग्रवाल एवं जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने माँ पीताम्बरा पीठ में पूजा-अर्चना करने के उपरांत कहा कि मैंने कामना की है कि बेटियों का मान-सम्मान बढ़े, सभी सुखी रहें, समृद्ध हों और निरोगी रहें। मुख्यमंत्री ने लोगों को विजयादशमी की शुभकांमनायें दीं।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com