-->

Breaking News

एक किमी तक कैंसर पीड़ित पत्नी को कंधे पर रखकर जेएएच लाया पति


इलाज को पैसे नहीं थे... प्राइवेट अस्पताल ने पूरी तरह निचोड़कर हाथ खड़े किए

ग्वालियर : टीकमगढ़ में रहने वाले सुखलाल अहिरवार की पत्नी सुनीता कैंसर से लड़ रही है। बेलदारी करके दो वक्त की रोटी का इंतजाम वाले सुखलाल कैसे भी करके अपनी पत्नी का इलाज कराना चाहते थे। इसीलिए अपने जीवन भर की कमाई साथ लेकर वह एक महीने पहले पत्नी को लेकर ग्वालियर आए। एक निजी अस्पताल में उसने अपनी पत्नी को भर्ती कराया। डॉक्टर लगातार सुखलाल से सब ठीक होने की बात कह रहे थे। इससे वह खुश था कि उसके जीवन भर की कमाई काम आई, लेकिन आज जब सुखलाल की जेब का पूरा पैसा खर्च हो गया तो अस्पताल ने भी हाथ खडेÞ कर दिए और सुनीता को अस्पताल से ले जाने को बोल दिया। हालातों के कारण बेबस सुखलाल के पास इतने भी पैसे नहीं थे कि वह आॅटो करके अपनी पत्नी को अस्पताल से ले जा पाता।  मजबूरन वह अपनी पत्नी को कंधे पर उठाकर अस्पताल से वापस ले गया।

राहगीरों ने की मदद
आंखों में आंसू लेकर अपनी पत्नी को कंधो पर उठाए सुखलाल जा रहा था। उसके साथ उसके दोनो बेटे शिखर(10) और दीपचंद(5) भी पीछे-पीछे चल रहे थे। कटोराताल पर आते-जाते लोगों ने जब यह नजारा देखा तो सुखलाल को छांव में बिठाकर पूरा मामला पूछा। लोगों ने मामला जानकर सामाजिक संस्था केयर फाउंडेशन को इसकी सूचना दी और आॅटो चालक को पैसे देकर उन्हे जेएएच पंहुचवाया।

जेएएच में भर्ती होते ही इलाज में जुटे डॉक्टर
सामाजिक संस्था केयर फाउंडेशन के पवन सूर्यवंशी और राहुल राठौर की मदद से सुनीता को जेएएच कैंसर वार्ड में लाया गया। सुनिता का परीक्षण करके उसे फौरन भर्ती किया गया। जहां उसका इलाज शुरू किया गया  है।

इनका कहना है...
हमें कुछ लोगों ने सूचना दी कि एक महिला कैंसर पीड़ित है। उसके पति के पास पैसा नहीं है। इसीलिए वह उसे कंधे पर उठाकर कटोराताल तक लाया है। मौके से हम उन्हें यहां जयारोग्य अस्पताल लेकर आए हंै। कैंसर वार्ड में उन्हें भर्ती कराया गया है। 
पवन सूर्यवंशी, केयर फाउंडेशन

हमारे पास मरीज आई थीं। उसका इलाज हमने शुरू किया है। महिला को कैंसर है ऐसा उसके पति ने हमें बताया। फिलहाल परीक्षण किया जा रहा है।
डॉ.अक्षय निगम, विभागाध्यक्ष कैंसर विभाग जेएएच

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com