पुरानी रंजिश के चलते घर में घुसकर युवक को चाकू से गोदा
ग्वालियर : घोसीपुरा में पुरानी रंजिश पर से सशस्त्र युवको ने हमला बोल दिया। हमलावरो ने घर में घुसकर युवक पर चाकुओं से ताबड़तोड़ वार किए। इसके बाद दहशत फैलाते हुए फरार हो गए। युवक को मरणासन्न हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बहोड़ापुर थाना पुलिस के मुताबिक घोसीपुरा में निक्कू उर्फ सोनू पुत्र सीयाराम (18 वर्ष) अपने परिवार के साथ रहता है। निक्कू का बहोड़ापुर में रहने वाले अमित राठौर से विवाद हो गया था। दोनों पक्षों में विवाद के चलते पुरानी रंजिश चली आ रही थी। इसके चलते कल शाम को दोनों गुट आमने - सामने आ गए। तब मुंहवाद होने के बाद मामला शांत हो गया। इसके बाद अमित राठौर ने अपने साथी आकाश तिवारी, तोता जाटव व पुरुषोत्तम जाटव के साथ हथियारो से लैस होकर निक्कू के घर हमला बोल दिया। हमलावरों ने युवक के शरीर पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। इसके चलते उसके पेट व जांघ में गंभीर घाव हो गए। हमलावरों ने उसकी जमकर मारपीट भी की। इसके बाद हथियार लहराते हुए फरार हो गए। पुलिस ने घायल की शिकायत पर अमित राठौर, आकाश तिवारी, तोता जाटव व पुरुषोत्तम जाटव के खिलाफ धारा 452, 307 व 3 आईपीसी के तहत अपराध दर्ज किया है।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com