-->

Breaking News

पुलिस अधीक्षक ने ली अपराध गोष्ठी

पुलिस अधीक्षक ने ली अपराध गोष्ठी 

अनूपपुर- प्रदीप कुमार मिश्रा -8770089979

दिनांक 13.09.2017 को पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री सुनील कुमार जैन द्वारा जिले के राजपत्रित पुलिस अधिकारियों एवं समस्त थाना/चैकी प्रभारी की अपराध गोष्ठी कलेक्टर सभाकक्ष में आहूत की गई। उक्त बैठक में पुलिस महानिरीक्षक शहडोल जोन शहडोल श्री आई0 पी0 कुलश्रेष्ठ एवं श्री अजय शर्मा कलेक्टर अनूपपुर भी उपस्थित हुए। पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री सुनील कुमार जैन द्वारा जिले के राजपत्रित पुलिस अधिकारियों एवं समस्त थाना/चैकी प्रभारी को आगामी त्यौहारो में होटल ,लाॅज, राजकीय सीमाएॅ ,संदिग्धों की चेकिंग, पेट्रोलिंग ,रा़ित्रगस्त में विषेष सुरक्षा व्यवस्था हेतु बलवा सामाग्री तैयार रखे हर स्थिति से निपटने के दिषा निर्देष दिये गये है, एवं लंबित गंभीर अपराध के माईनर एक्ट प्रतिबंधात्मक, संमंस वारंट की थानावार समीक्षा कर त्वरित निराकरण हेतु सभी अनुविभागीय अधिकारी/थाना प्रभारियों को निर्देषित किया गया साथ ही स्कूल कालेज के आरम्भ होने व छूटने के दौरान पुलिस गस्त कराई जाने हेतु निर्देषित किया गया। श्री जैन द्वारा लंबित अपराधों/शिकायतों के संबंध में सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने पास लंबित अपराध एवं शिकायतें चाहे वह सी एम हेल्प लाईन ,181 , जन षिकायत निवारण प्रकोष्ठ एवं पुलिस मुख्यालय स्तर की हों या थाना स्तर की हों तत्काल निराकरण करें । कलेक्टर श्री अजय शर्मा द्वारा थाना प्रभारियों को गणेषोत्सव एवं बकरीद के त्यौहार के दौरान अच्छी सुरक्षा व्यवस्था की सराहना करते हुए आगामी त्यौहार दुर्गोत्सव एवं मोहर्रम में भी उच्चतम कानून व्यवस्था सुनिष्चित रखने के निर्देष दिए। पुलिस महानिरीक्षक शहडोल जोन शहडोल श्री आई0 पी0 कुलश्रेष्ठ द्वारा अगामी त्यौहारों विषेषकर दुर्गोत्सव एवं मोहर्रम पर विषेष सुरक्षा व्यवस्था सुनिष्चित करने रात्रिगस्त, पेट्रोलिंग, वाहनों की चेकिंग, लोगों से जनसंवसाद करने,गणमान्य नागरिको की बैठक आयोजित करने ग्राम रक्षा समिति रिएक्टिव करने, विभागीय जाॅचे, षिकायत, विरु़द्ध पुलिस(भ्रष्टाचार संबंधी षिकायतों) का त्वरित निराकरण करने हेतु निर्देषित किया गया। अपराध गोष्ठी में अति0 पुलिस अधीक्षक श्री वैष्णव शर्मा, अनुविभागीय अधिकारी (पु) कोतमा विजय प्रताप सिहं, पुष्पराजगढ़ श्री मलखान सिहं, लोक अभियोजन अधिकारी, रक्षित निरीक्षक, जिला विषेष शाखा प्रभारी, समस्त थाना/चैकी प्रभारी, निज सचिव पुलिस अधीक्षक एन.एस.ठाकुर,एवं कार्यालयीन स्टाफ उपस्थित रहें।

 



No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com