60 लोगों को ले जा रही नाव पलटी, 22 की मौत
बागपत : जिले के काठा गांव में गुरुवार सुबह यमुना नदी में किसानों और मजदूरों से भरी नाव डूबने से कम से कम 22 लोगों की मौत हो गई. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे में मारे गये लोगों के परिजन को दो-दो लाख रुपये सहायता राशि देने की घोषणा की है. यह हादसा दिल्ली-सहारनपुर मार्ग पर बागपत मुख्यालय से लगभग 20 किलोमीटर की दूरी पर हुआ है. पुलिस और प्रशासनिक अफसर मौके पर हैं. बचाव कार्य जारी है. लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर गहरा दुख जताते हुये मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये सहायता राशि देने की घोषणा की.
प्रमुख सचिव सूचना अवनीश अवस्थी ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बागपत में हुई नाव दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है. मुख्यमंत्री ने प्रत्येक मृतक के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की सहायता देने की घोषणा की है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने बागपत के जिलाधिकारी को तत्काल राहत कार्य करने और घटना की जांच करने के निर्देश दिए हैं. बागपत में घटना के बाद पुलिस और प्रशासनिक अफसरों के देर से पहुंचने से गुस्साये स्थानीय ग्रामीणों ने दिल्ली राजमार्ग को जाम कर दिया. मौके पर मौजूद जिलाधिकारी भवानी सिंह ने बताया कि नाव में क्षमता से अधिक करीब 60 यात्री सवार थे. इनमें अधिकांश महिलाएं थीं. नाव जैसे ही बीच नदी में पहुंची, अचानक डूब गई.
जिलाधिकारी के अनुसार पुलिस और पीएसी की बचाव दल की टीमों ने अभी तक 22 शव निकाले हैं. जबकि करीब एक दर्जन लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है. उन्होंने बताया कि नाव में सवार अधिकांश लोग बागपत से हरियाणा में मजदूरी करने जा रहे थे. इलाके की पुलिस के अनुसार नाव की क्षमता 15 यात्रियों की थी, लेकिन उसमें करीब 60 यात्री सवार थे. उधर, हादसे के बाद मृतक के परिजनों और ग्रामीणों द्वारा हंगामा जारी है. पुलिस लोगों को शांत करने की कोशिश में जुटी है.

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com