तीसरे वर्ष भी होगा चुनरी यात्रा का आयोजन
राज कुमार पंत
अशोकनगर । हिन्दू उत्सव समिति द्वारा नवरात्री पर्व के अवसर पर लगातार तीसरे वर्ष भी विंध्यवासिनी माता मंदिर तूमैन तक चुनरी यात्रा का आयोजन किया जा रहा है । नवरात्रि पर्व के अवसर पर इस बार 201 मीटर लम्बी चुनरी यात्रा का आयोजन 23 सितम्बर 2017 शनिवार को सुबह 7बजे सर्राफा बाजार श्री हनुमान मंदिर से ग्राम तूमैन विंध्यवासिनी माता मंदिर तक किया जा रहा है। समिति के अध्यक्ष अजय शर्मा ने बताया कि अशोकनगर से ग्राम तूमैन विंध्यवासिनी माता मंदिर तक चुनरी यात्रा का हर वर्ष हिन्दू समिति द्वारा सभी शहरवासियो के सहयोग से किया जाता है। सभी लोगो के सहयोग के कारण ही चुनरी यात्रा के आयोजन को दो वर्ष पूर्ण हुए है अब तीसरे वर्ष यह आयोजन होने जा रहा है।

समिति द्वारा विंध्यवासिनी माता के दरबार तक चुनरी यात्रा की शुरुआत सन् 2015 से की गई । प्रारंभ में 101 मीटर लम्बी चुनरी माता को सभी भक्तो के सहयोग से भेंट की गई । सन् 2016 मे पूर्व के सफल आयोजन को देखते हुए समिति के सदस्यो ने 151 मीटर लम्बी चुनरी यात्रा निकालने का निर्णय लिया और यह यात्रा भी माॅ
विंध्यवासिनी के आर्शीवाद एवं माताओं बहिनो के सहयोग से पूरी हो सकी। इस वर्ष 2017 मे 201मीटर लम्बी चुनरीयात्रा का आयोजन 23 सितम्बर को करने जा रहे है ।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com