दलित गुना संसदीय क्षेत्र से ज्योतिरादित्य को उखाड़ फेंकेंगे: टेटवाल
एमपी ऑनलाइन न्यूज़ रिपोर्टर राज पंत
अनुसूचित जाति मोर्चा का परिवार-सम्पर्क अभियान कार्यक्रम
अशोकनगर। भारतीय जनता पार्टी के पितृ पुरुष प.दीनदयाल जी उपाध्याय की शताब्दी वर्ष के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के तत्वाधान में परिवार सम्पर्क अभियान का आयोजन माधव भवन में किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री गौतम टेटवाल पूर्व विधायक सारंगपुर एवं विशेष अतिथि के रूप में श्री नरेन्द्र आर्य सेवा निवृत डीएसपी एवं श्री रमेश मालवीय संभागीय प्रभारी के साथ पूर्व विधायक श्री लड्डूराम कोरी,भाजपा जिला अध्यक्ष श्री जयकुमार सिंघई, अनुसूचित मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्री हरिबाबू राय के साथ भाजपा के वरिष्ट पदाधिकारी मंचासीन थे।
आयोजन के मुख्य अतिथि श्री टेटवाल ने ओजस्वी वक्ता के रूप में मोर्चा के कार्याकर्ताओं को संबोधित करते हुआ कि मेरी परवरिश जैन परिवार के बीच हुई है क्षमा पर्व पर उन्होंने क्षमा याचना के साथ अपनी बात शुरू करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने 15 वर्षोँ में दलितों के लिए प्रभावी योजनाएं चलाईं हैं, जो काम कांग्रेस ने कभी नहीं किया दलितों के लिए वह काम प्रदेश सरकार और मोदी सरकार कर रही है। उन्होंने आजादी के समय दलितों के योगदान का हवाला देते हुए कहा कि कांग्रेस और विरोधी जो कहते हैं कि आजादी में दलितों का क्या योगदान रहा तो बताना चाहाता हूं कि 1857 की क्रांति में ही आजादी के लिए दलितों ने अपना बिगुल बजा दिया था। झांसी की रानी को कालपी तक पहुंचाने काम झलकारी बाई ने किया था, जो एक दलित थी। उन्होंने ऊधम सिंह, मदनलाल ढींगरा और भी कई शहीदों के उदाहरण दिए जिनका आजादी की लड़ाई में विशेष योगदान रहा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने केबल दलितों को बहला-फुसलाकर वोट बैंक की राजनीति की है, पर अब दलित समझदार हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनतापार्टी दलितों के शोषण उत्पीडऩ से निजात दिलाने के लिए संकल्प के साथ काम कर रही है। उन्होंने अनुसूचित वर्ग के कार्यकर्ताओं से आह्वान कर कहा कि हमने पड़ोसी जिला राजगढ़ से एक राजा का खदेड़ दिया है अब गुना संसदीय क्षेत्र से ज्योतिरादित्य को खदेडऩे का हमें मिलकर संकल्प लेना है। उन्होंने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि अब अनुसूचित वर्ग के लोग जाग्रत हो गए हैं, वे इस संकल्प को इस बार पूरा करेंगे। उन्होंने अनुसूचित जाति वर्ग के आरक्षण के बारे में कहा कि भाजपा ही ऐसी पार्टी है जो हमारे आरक्षण को खत्म नहीं होने देगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान में दलित वर्ग के युवा भी प्रतियोगिता में कांस्य और रजत पदक जीतकर आ रहे हैं, वे किसी से पीछे नहीं हैं। उन्होंने कहा कि पत्रकार गौरी-लंकेश की हत्या पर विरोधियों द्वारा हल्ला मचाया जा रहा है, जबकि वह हिन्दु धर्म विरोधी कार्य करती थी। केरल में हिन्दुओं की हत्या की गई तब किसी के द्वारा हल्ला नहीं मचाया गया। उन्होंने कहा कि कन्हैया जैसे देशद्रोहियों के समर्थक आज गौरी लंकेश की हत्या पर हल्ला मचा रहे हैं।
विशेष अतिथि श्री नरेन्द्र आर्य ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस ने दलितों को बेवकूफ बनाने का काम किया है, वहीं काम बहुजन समाज पार्टी ने दलितों के साथ शोषण करने का किया। भाजपा अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों को परख कर कार्य देती है, राष्ट्रपति जैसे पद पर श्री रामनाथ कोविंद जैसे व्यक्ति को पहुंचाना भाजपा की नीतियों में शामिल है।
संभागीय प्रभारी श्री रमेश मालवीय ने अपने संबोधन में कहा कि पं.श्री दीनदयाल उपाध्याय एवं बाबा साहब अम्बेडकर के संकल्पों के साथ यह परिवार सम्पर्क अभियान का कार्यक्रम चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के समय बाबा साहब को कांग्रेस के द्वारा तरसाया गया था। भाजपा ने जिन श्री रामनाथ कोबिंद को राष्ट्रपति पर पर बैठाया उन्ही श्री कोबिंद के विरुद्ध कांग्रेस ने चुनाव लड़ाया मीराकुमार ने बाबा साहब को देशद्रोही बतलाया था। उस समय कांग्रेस ने बाबा साहब के चित्र तक नहीं लगने दिए थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने दलितों का डिस्पोजल की तरह उपयोग किया, यूज किया और फैंक दिया। आज प्रधानमंत्री मोदी जी और मुख्यमंत्री शिवराज जी दलितों के हितों में जो बोल रहे हैं वहीं धरातल में दिखाई भी दे रहा है। उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने देश की संस्कृति के हिसाब से भगवा ध्वज की देश में बात की थी, धारा-370 बाबा साहब के संविधान में नहीं थी, यह नेहरू की उपज थी, जिसका दंश पूरा देश भोग रहा है, उन्होंने भाजपा के लिए सभी कार्यकर्ताओं से एक जुट होने का आह्वान किया।
अंतिम संबोधन में श्री जयकुमार सिंघई ने कहा कि अब दलित वर्ग अपने को शोषित और पीडि़त न माने भाजपा उनके उत्थान के लिए प्रभावी योजनाएं चला रही है। आभार प्रगट अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष श्री हरिबाबू राय ने किया।
आयोजन समाप्ति पर अनुसूचित जाति वर्ग के प्रतिभावान लोगों को मंच पर सम्मानित किया गया। तथा अनुसूचित मोर्चा की ओर से भाजपा जिला अध्यक्ष श्री जयकुमार सिंघई को सम्मानित किया।




No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com