-->

Breaking News

अब नहीं छोड़ऩी पड़ेगी बमौरी के आधा दर्जन गांव के बच्चों को मिडिल के बाद पढ़ाई


एमपी ऑनलाइन न्यूज़ रिपोर्टर राज पंत
गुना।  जिले की बमौरी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत इमझरा के ग्राम बल्लापुरा सहित आधा दर्जन गांवों के बच्चों को अब मिडिल के बाद पढ़ाई छोडऩे के लिए मजबूर नहीं होना पड़ेगा, इतना ही नहीं, अब उन्हे बल्लापुर गांव में ही हाईस्कूल पढ़ाई की सुविधा मिल सकेगी। इस आशय की उम्मीद आज प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री जयभान सिंह पवैया के आश्वासन के बाद बंध रही है। दरअसल भाजपा जिला मंत्री महेन्द्र सिंह किरार के नेतृत्व में आज प्रभारी मंत्री को बल्लापुर गांव में हाईस्कूल न होने से उत्पन्न होने वाली समस्याओं से अवगत कराते हुए गांव में हाईस्कूल खोलने की मांग उठाई गई थी। इसको लेकर एक ज्ञापन भी प्रभारी मंत्री को सौपा गया । इस दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद थे। इस दौरान प्रभारी मंत्री ने लोगों को भरोसा दिलाया कि गांव में हाईस्कूल खोलने जाने के लिए वह अपने स्तर पर गंभीरता से प्रयास करेंगे। श्री पवैया ने विश्वास जताया कि भाजपा सरकार चूंकि शिक्षा को लेकर बेहद गंभीर है और लगातार इसको लेकर प्रयास कर रही है। इसलिए हाईस्कूल को स्वीकृति मिलने में भी देरी नहीं होगी। 
छूंट जाती है पढ़ाई। 

ज्ञापन सौपने के दौरान भाजपा जिला मंत्री महेन्द्र सिंह किरार ने प्रभारी मंत्री श्री पवैया को बताया कि गांव में वर्तमान में मिडिल स्कूल है। आगे की पढ़ाई हेतु बच्चों को काफी परेशान होना पड़ता है और उन्हे इसके लिए पगारा जाना पड़ता है। बल्लापुर गांव से पगारा स्कूल की दूरी तकरीबन 8 किलोमीटर दूर है। इस परेशानी के चलते बच्चों को अपनी पढ़ाई बीच में ही छोडऩे को मजबूर होना पड़ता है। खासकर छात्राएं तो आगे पढऩे में असर्मथ ही होती है। क्षेत्र में ऐसे कई बच्चे है जो इस परेशानी के कारण पढ़ाई छोडऩे को मजबूर हुए है। 

अन्य गांवों के बच्चे भी होते है प्रभावित
ज्ञापन के माध्यम से प्रभारी मंत्री को बताया गया कि गांव में हाईस्कूल नहीं होने से सिर्फ बल्लापुर गांव के बच्चे ही पढ़ाई छोडऩे के लिए मजबूर नहीं होते है, बल्कि  सेमरा, दोषपुर, कोल, चक्क आदिवासी सहित करीब आधा दर्जन गांव के बच्चे भी प्रभावित होते है। इन सभी गांवों के बच्चे मिडिल तक की पढ़ाई करने बल्लापुर गांव में आते है, किन्तु इसके बाद आगे की पढ़ाई के लिए उनके पास भी बल्लापुर गांव के बच्चों की तरह कोई सुविधा नहीं है। ज्ञापन में कहा गया है अगर बल्लापुर में हाईस्कूल स्वीकृत कर दिया जाए तो इन सभी गांवों के बच्चों को काफी लाभ मिलेगा और यह बच्चे पढ़़-लिखकर शिक्षित हो सकेंगे। ज्ञापन में कहा गया है कि  इस गांव में हाईस्कूल खुलना काफी आवश्यक है। जिससे बच्चों की समस्या हल हो सके।  ज्ञापन में प्रभारी मंत्री से अपेक्षा की गई है कि वह  जनहित में गांव में हाईस्कूल को स्वीकृत कराएंगे। 

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com