-->

Breaking News

सूखे की मांग को लेकर कांग्रेसियों ने सौंपा ज्ञापन


एमपी ऑनलाइन न्यूज़ नेटवर्क
रीवा/जवा(राहुल तिवारी)
किसान कांग्रेस के द्वारा बुधवार को रीवा के जवा तहसील में अल्प वर्षा व अकाल की स्थिति को देखते हुए किसानों की मांग पूर्ण करने कलेक्टर के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए किसान कांग्रेस के अध्यक्ष तरुणेंद्र द्विवेदी ने कहा कि राज्य की6 भाजपा सरकार किसानों के साथ वादा खिलाफी की है। उनके द्वारा चुनाव जीतने के लिए लुभावने वादे दिए गए परंतु आज तक पूरा नहीं हो पाया। वहीं वरिष्ट कांग्रेस नेता त्रिवेणी सिंह ने कहा कि आज बीजेपी सरकार के चलते पूरे प्रदेश में किसान चिंतित है और सरकार के धोखे से बौखलाए हुए हैं। चुनाव पास आते ही किसानों को झूठा दिलासा देने का प्रयास की जा रही है। परंतु अब जनता इस सरकार को समझ चुकी है इस बार किसान भाजपा सरकार को सबक सिखाएगी।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रामनरेश तिवारी ने कहा कि आज मध्य्प्रदेश में सूखे की स्थिति बन गई है ऐसी स्थिति में सरकार किसानों की चिंता छोड़कर उसे लुभाने में जुटी हुई है। किसान संकट में है।


ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि जवा तहसील में अल्प वर्षा से सूखे की स्थिति है। किसान चिंतित है कि आने वाले वर्ष जीवन यापन के लिए कष्टदायी होगा। अतः सूखा ग्रस्त घोषित कर राहत कार्य प्रारंभ करने की योजना शीघ्र तैयार करें और बची खुची फसल आवारा पशुओं द्वारा नष्ट कर दिया गया तथा धान की खेती बिजली के अभाव एवं उद्वहन सिंचाई योजना बंद होने के कारण फसल सूखने की कगार में है जिसके कारण क्षेत्र का गरीब किसान परिवार के भरण पोषण हेतु मजदूरी करने के लिए पलायन होने को मजबूर हैं इस कारण समस्त ग्रस्त किसानों को उचित मुआवजा दिलाया जाय।। किसानों की मांग थी कि सात दिवस के अंदर बिजली की समस्या समाधान नहीं किया गया तो कार्यालय का घेराव किया जाएगा।

निवेदन किया गया कि क्षेत्र का सर्वे करा कर जल्द से जल्द सूखाग्रस्त घोषित करने का प्रस्ताव प्रदेश सरकार को भेजने का कष्ट किया जाए। इस अवसर पर मुख्य रुप से ब्लॉक किसान कांग्रेस नेता तरुणेंद्र द्विवेदी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता त्रिवेणी सिंह राम प्रभाव विश्वकर्मा सरपंच सितलहा कादिर खान दीपक पांडे धर्मेंद्र पांडे रामबदन संजय द्विवेदी अजित पांडे लाला मनकामना प्रसाद मिश्रा किसान सहित अन्य उपस्थित रहे।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com