-->

Breaking News

PM मोदी और शिंजो आबे का 8 किमी लंबा रोड शो शुरू


अहमदाबाद : जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे दोपहर करीब 3.30 बजे अहमदाबाद एयरपोर्ट पर पहुंच गए हैं. जापानी प्रधानमंत्री दो दिन की भारत यात्रा पहुंचे हैं. यहां उनके स्‍वागत के लिए खुद प्रधानमंत्री मोदी मौजूद थे. पीएम मोदी ने गले मिलकर शिंजो आबे का स्‍वागत किया. इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी और शिंजो आबे का करीब आठ किमी लंबा रोड शो शुरू हुआ. यह देश के इतिहास में पहला मौका है जब दो देशों के प्रधानमंत्री खुली जीप में रोड शो कर रहे हैं. 56 कैमरों से पीएम मोदी और आबे के रोड रोड शो की निगरानी कर रहे हैं. रोड शो के बाद दोनों नेता साबरमती आश्रम में महात्‍मा गांधी को श्रद्धांजलि देंगे.

लाइव अपडेट


  1. 16वीं की प्रसिद्ध सीदी सैयद मस्जिद पहुंचे पीएम मोदी और शिंजो आबे
  2. शिंजो आबे को गाइड के रूप में प्रधानमंत्री मोदी ने मस्जिद दिखाई
  3. शिंजो आबे के साथ उनकी पत्नी ने भी मस्जिद देखी
  4. शिंजो आबे ने साबरमती आश्रम की विजिटर डायरी में साइन किए
  5. दोनों नेताओं ने बापू को सूत की माला चढ़ाई
  6. प्रधानमंत्री ने जापानी समपक्ष को बापू की आत्मकथा और चरखा भेंट किया
  7. पीएम मोदी ने शिंजो आबे को साबरमती आश्रम दिखाया
  8. पीएम मोदी और शिंजो अबे साबरमती आश्रम पहुंचे
  9. साबरमती रिवर फ्रंट पर दोनों नेताओं का काफिला पहुंच चुका है.
  10. प्रधानमंत्री मोदी और शिंजो आबे के रोड शो ने करीब आधार रास्‍ता तय कर लिया है.
  11. दोनों प्रधानमंत्री का काफिला करीब 15 मिनट का रास्‍ता तय कर चुका है.
  12. रोड शो के दौरान जापनी प्रधानमंत्री और पीएम मोदी ने लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन स्‍वीकार किया. दोनों प्रधानमंत्री के काफिले के पांच बजे तक साबरमती आश्रम पहुंचने की उम्‍मीद की जा रही है.
  13. रोड शो के दौरान खुली जीप में पीएम मोदी के साथ शिंजो आबे और उनकी पत्‍नी मौजूद हैं. शिंजो आबे और उनकी पत्‍नी दोनों ही भारतीय परिधान में हैं.
  14. प्रधानमंत्री मोदी और शिंजो आबे का रोड शो शुरू हुआ. रोड रोड शो के दौरान 28 राज्यों के 28 ग्रुप अलग-अलग स्टेज पर परफॉर्म करेंगे. सभी राज्यों की झांकियां मौजूद रहेंगी.
  15. पीएम मोदी ने जापानी प्रधानमंत्री का गले मिलकर स्‍वागत किया. एयरपोर्ट पर स्‍वागत के लिए रेड कार्पेट बिछाया गया था. शिंजो आबे को एयरपोर्ट पर ही गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया.
  16. दोनों प्रधानमंत्री का काफिला करीब 15 मिनट का रास्‍ता तय कर चुका है.
  17. रोड शो के दौरान जापनी प्रधानमंत्री और पीएम मोदी ने लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन स्‍वीकार किया.
  18. रोड शो के दौरान खुली जीप में पीएम मोदी के साथ शिंजो आबे और उनकी पत्‍नी मौजूद हैं. शिंजो आबे और उनकी पत्‍नी दोनों ही भारतीय परिधान में हैं.
  19. प्रधानमंत्री मोदी और शिंजो आबे का रोड शो शुरू हुआ.
  20. पीएम मोदी ने जापानी प्रधानमंत्री का गले मिलकर स्‍वागत किया.

इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे गुरुवार को अहमदाबाद और मुंबई के बीच चलने वाली भारत की पहली बुलेट ट्रेन परियोजना की आधारशिला रखेंगे. जापान के सहयोग से इस प्रोजेक्ट के पूरा होने में लगभग पांच साल लगेंगे और आम जनता को 2022 तक बुलेट ट्रेन चढ़ने का मौका मिलेगा. वैसे दुनिया के जिन देशों में फिलहाल हाई-स्पीड ट्रेन चल रही हैं उनमें ऑस्ट्रिया, बेल्जियम, चाइना, फ्रांस, जर्मनी, दक्षिण कोरिया, स्वीडन, ताइवान, तुर्की, यूनाइटेड किंगडम, अमेरिका और उजेबकिस्तान शामिल हैं. पांच साल बाद भारत का नाम भी इसमें शुमार हो जाएगा. इस प्रोजेक्ट में तकनीकी सहयोग के लिए जापान को चुनने के पीछे उसकी तकनीक और सुरक्षात्मक पहलू हैं. जापान की बुलेट ट्रेन ज्यादा सुरक्षित मानी जाती हैं और अब तक कोई भी बड़ी दुर्घटना नहीं हुई है.
वैसे दुनियाभर में सबसे बड़े हाई-स्पीड ट्रैक वाले नेटवर्क की बात करें तो चीन सबसे आगे है. चीन के पास लगभग 22,000 किलोमीटर लंबा हाई-स्पीड रेलवे ट्रैक है. दुनिया में सबसे तेज बुलेट ट्रेन भी चीन में ही चलती है. लगभग 350 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ने वाली यह ट्रेन 1250 किमी की यात्रा साढ़े चार घंटे में ही पूरी कर लेती है. 
वैसे दुनियाभर में सबसे बड़े हाई-स्पीड ट्रैक वाले नेटवर्क की बात करें तो चीन सबसे आगे है. चीन के पास लगभग 22,000 किलोमीटर लंबा हाई-स्पीड रेलवे ट्रैक है. दुनिया में सबसे तेज बुलेट ट्रेन भी चीन में ही चलती है. लगभग 350 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ने वाली यह ट्रेन 1250 किमी की यात्रा साढ़े चार घंटे में ही पूरी कर लेती है.







खबरें पढ़िए हिंदी में मध्य प्रदेश से (MP News in Hindi) एमपी ऑनलाइन न्यूज़ (Mp online news) के साथ| मध्य प्रदेश के राज्य से ताज़ा खबरें हिदी में (Hindi News) सबसे तेज़ अपने मोबाइल पर पढने के लिए डाउनलोड करिए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ का न्यूज़ Apps (Mp online news).लगातार फेसबुक में अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारा फेसबुक पेज क्लिक करें यहाँ एवं ट्विटर में भी फॉलो कर सकते है आप हमें क्लिक करें यहाँ 

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com