-->

Breaking News

अपात्र लोगों की पात्रतापर्ची निरस्त कर गरीब परिवारों को खाद्यान्न उपलब्ध कराएं : संभागायुक्त


भोपाल : सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत उचित मूल्य की दुकानों से जो परिवार खाद्यान्न प्राप्त कर रहे हैं उनका भौतिक सत्यापन किया जाये तथा केवल पात्र पाए गए परिवारों को खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाये। यह निर्देश संभागायुक्त श्री अजातशत्रु श्रीवास्तव ने आज कमिश्नर कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित भोपाल संभाग के जिला आपूर्ति अधिकारियों की बैठक में  दिए। उन्होंने बैठक में कहा कि जांच प्रक्रिया में जो परिवार या परिवार के सदस्य फर्जी पाये जाएं उनके नाम काटकर अन्य जरूरतमंद पात्र परिवारों को पात्रतापर्ची जारी की जायें ताकि वे उचित मूल्य की दुकानों से रियायती दर पर खाद्यान्न प्राप्त कर सकें। बैठक में संयुक्त आयुक्त श्री एम.एल.त्यागी, जिला आपूर्ति नियंत्रक श्रीमती ज्योति शाह नरवरिया सहित संभाग के सभी जिलों के आपूर्ति अधिकारी भी मौजूद थे। 

संभागायुक्त श्री श्रीवास्तव ने बैठक में कहा कि परिवारों व उनके सदस्यों के आधार नंबर व समग्र आईडी के आधार पर ऐसे परिवार व व्यक्ति चिन्हित किए जायें जो गलत तरीके से खाद्यान्न प्राप्त कर रहे हैं ऐसे लोगों के नाम तत्काल काटे जायें। इस कार्य में स्थानीय निकाय या संबंधित ग्राम पंचायत से भी भौतिक सत्यापन कराया जा सकता है, कि संबंधित व्यक्ति व उसके परिवार के सदस्य गांव में रह रहे हैं अथवा नहीं।  भावांतर भुगतान योजना की प्रगति की समीक्षा भी की। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक किसानों को इस योजना की जानकारी दें ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इस योजना में अपना पंजीयन कराकर लाभ उठा सकें। उन्होंने कहा कि किसानों तक संदेश भेजने के लिए पटवारी, कोटवार, पंचायत सचिव व आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के वाट्सएप ग्रुप में संदेश भेजे जायें। कृषि विभाग से भी किसानों के मोबाइल नंबर लेकर सीधे किसानों को भी भावांतर भुगतान योजना की जानकारी भेजी जाये। 

संभागायुक्त श्री श्रीवास्तव ने बैठक में उज्ज्वला योजना की समीक्षा भी की। उन्होंने सभी जिला आपूर्ति अधिकारियों से कहा कि सामाजिक, आर्थिक सर्वेक्षण सूची अनुसार जो परिवार पात्रता के बावजूद गैस कनेक्शन अभी तक प्राप्त नहीं कर पाए हैं उन्हें कनेक्शन दिलाए जायें तथा जिन्होंने कनेक्शन प्राप्त कर लिए हैं उन्हें नियमित रूप से गैस सिलेण्डर प्राप्त हो रहे हैं अथवा नहीं। गैस एजेंसी संचालकों को निर्देश दिए जायें कि संबंधित कनेक्शन धारक को उसके निवास तक सिलेण्डर उपलब्ध कराये जायें।







No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com