कलेक्टर डॉ. खाडे ने एसडीएम कार्यालय हुजूर का किया निरीक्षण
भोपाल : कलेक्टर डॉ. सुदाम खाडे ने आज एसडीएम कार्यालय हुजूर का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान न्यायालयीन प्रकरणों से संबंधित दस्तावेजों का अवलोकन किया तथा दो वर्ष से अधिक अवधि से लंबित राजस्व प्रकरणों का निराकरण विशेष अभियान प्रारंभ कर करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि दो वर्ष से अधिक अवधि से लंबित सभी प्रकरण आगामी एक माह में निराकृत कर दिए जायें। इस दौरान एसडीएम हुजूर श्री अतुल सिंह व तहसीलदार श्री सोनकिया भी मौजूद थे।
कलेक्टर डॉ. खाडे ने डायवर्सन प्रकरणों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने राजस्व वसूली बढ़ाने के लिये एसडीएम व तहसीलदार को निर्देश दिए। उन्होंने राजस्व अभिलेखों तथा पंजियों को अपडेट रखने की हिदायत भी दी। डॉ. खाडे ने निरीक्षण के दौरान निर्देश दिए कि जिन लोगों ने बिना अनुमति के निर्माण कार्य किए हैं तथा बिना अनुमति के संबंधित भूमि की उपयोगिता में परिवर्तन कर दिया है उन पर भू-राजस्व संहिता की धाराओं के तहत अर्थदण्ड अधिरोपित किया जाये। उन्होंने भू-अर्जन प्रकरणों की जांच भी की।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर डॉ. खाडे ने उपस्थित राजस्व निरीक्षक व पटवारियों को अविवादित सीमांकन, नामांतरण व बंटवारे के प्रकरणों का निराकरण तत्काल करने तथा उन्हें राजस्व अभिलेखों में दर्ज करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने उपस्थित राजस्व निरीक्षक व पटवारियों को राजस्व वसूली बढ़ाने की हिदायत दी।
No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com