-->

Breaking News

कर्ज से परेशान डेयरी संचालक ने लगाई फांसी


ग्वालियर : कर्जदारों से परेशान डेयरी संचालक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कर्ज देने वाले उसकी आए दिन बेइज्जती कर रहे थे। इससे परेशान होकर उनके आत्मघाती कदम उठा लिया। मरने के पहले उसने सुसाइड नोट भी लिखा। इसमे परेशान करने वालों के नाम है ही, साथ ही परविार को उनसे बचाने के लिए पुलिस प्रशासन से अपील की है।

सिरौल थाना पुलिस के मुताबिक हुरावली में रहने वाला उत्तम सिंह बघेल (50) डेयरी चलाता था। उसने व्यापार के लिए इलाके के कुछ सूदखोर लोगों से रकम उधार ली थी। इसके ऐवज में वह पांच रुपए सैकड़ा का ब्याज दे रहा था। उसने कई सूदखोरों को रकम से दुगनी रकम लौटा भी दी थी। जबकि वे मूल रकम के लिए दबाव बना रहे थे। इनमें मोहर सिंह व अन्य उसे रकम के ऊंचे ब्याज के लिए रोज धमकी दे रहे थे। इससे परेशान होकर उसने बीती रात को घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 

इन लोगों ने किया प्रताड़ित
1. दो लाख के बदले पांच लाख वसूले राजकुमार सिंह फतेहपुर
2. एक लाख के दो लाख वसूले मोहर सिंह सिरौल
3. दो लाख के पांच लाख वसूले कल्याण सिरौल
4. पचास हजार के डेढ़ लाख वसूले मनमोहन हुरावली
5. पचास हजार के दो लाख वसूले गोपाल शर्मा सिंहपुर रोड़

इनका कहना है
कर्ज से परेशान होकर डेयरी संचालक ने फांसी लगाई है। उसने मरने के पहले सुसाइड नोट भी लिखा है। जिन लोगो के नाम नोट में लिखे हैउनकी तलाश की जा रही है।
संतोष भदौरिया, एसओ सिरौल थाना

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com