-->

Breaking News

लूट के आरोपी धराये

लूट के आरोपी धराये

अनूपपुर /प्रदीप मिश्रा -8770089979
बिजुरी थाना अन्तर्गत अभी हाल ही में कुछ दिनों पहले डिक्की से पैसा पार करने का मामला सामने आया था जिसमें पुलिस अधीक्षक सुनील जैन अनूपपुर ने सक्रियता दिखाते हुऐ चोरों को पकडने के लिए ईनाम की भी घोषणा की थी ज्ञात हो कि रिटायर्ड काॅलरी कर्मचारी ननकू केवट अपने घरेलू कार्य के लिए बिजुरी स्टेट बैंक से 2 लाख रूपये निकलवा जा रहा था और बाजार में अपनी मोटर सायकल खडी की और हीरो होंडा एजेंसी में बात करने चला गया वहीं उन्ही के साथ उनकी पत्नी किराना दूकान मंे समान लेने लगे इसी बीच चोरों ने मौके का फायदा उठाते हुऐ डिक्की में रखे 2 लाख रूपये पार कर दिये मामले की जानकारी बिजुरी थाना में जाकर षिकायत दर्ज कराई जिसमें अज्ञात चोरों के खिलाफ धारा 379 का मामला पंजीबद्ध कर चोरो के पतासाजी में पुलिस लग गई थी पुलिस अधीक्षक के निर्देषन में मामले को गंभीरता से लेते हुऐ चोरो के स्केज बनवाकर पतासाजी की गई वहीं चोरों के संबंध में गुप्त जानकारी पुलिस को मिली जहां बुढार थाने के ग्राम खमरौध से चंन्द्रभान कंजर व उनके साथी विजय नट थाना कापू जिला रायगढ को गिरफ्तार किया वहीं पूछताछ में घटना को अंजाम देना आरोपियों ने स्वीकार किया पुलिस अधीक्षक सुनील जैन के मार्गदर्षन में एसडीओपी विजय प्रताप सिंह के अगुवाई में थाना प्रभारी महेन्द्र सिंह चौहान के नेतृत्व में थाना बिजुरी के उपनिरिक्षक सुमीत कौषिक ए.एस.आई आलोक सिंह सहायक उपनिरिक्षक मंगला प्रसाद केषवाही चौकी प्रधान आरक्षक का योगदान रहा।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com