धार्मिक पर्वो को शांति व आपसी सद्भाव के साथ मनायें जिला शांति समिति की बैठक में नागरिको से अपील
धार्मिक पर्वो को शांति व आपसी सद्भाव के साथ मनायें
जिला शांति समिति की बैठक में नागरिको से अपील
अनूपपुर / प्रदीप मिश्रा -8770089979अनूपपुर जिले का इतिहास रहा है कि सभी त्यौहार भाईचारे की भावना के साथ मनाये जाते रहे हैं । जिले में दुर्गोत्सव, दषहरा एवं मोहर्रम त्यौहार शांतिपूर्ण सद्भाव, भाईचारे एवं एकता के साथ मिल जुलकर मनाने की अपील जिला शांति समिति की बैठक में नागरिको से की गई है। बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर अजय शर्मा ने की। बैठक में पुलिस अधीक्षक सुनील जैन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैष्णव शर्मा, एसडीएम अनूपपुर प्रवीण फुलपगारे, अनुविभागीय पुलिस अधिकारी विजय सिंह, नगर निरीक्षक टांडिया, कार्यपालन यंत्री एमपीईबी प्रमोद गेडाम, प्रेमकुमार त्रिपाठी, लियाकत अली, मो. सलीम सदर, मो. अजहर, राकेश द्विवेदी, स्वच्छता निरीक्षक नगरपालिका अनूपपुर डी.के. मिश्रा, महेन्द्र मिश्रा, मनोज शुक्ला, राजेश शिवहरे उपस्थित थे। जिला शांति समिति की बैठक में बताया गया कि 21 सितम्बर को दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित की जाएगी एवं एक अक्टूबर को विजयादषमी के दिन प्रतिमाओ का विसर्जन किया जायेगा। 21 सितम्बर से दशहरा के त्यौहार तक बसों का संचालन अण्डर ब्रिज के पास स्थित बस स्टैण्ड से किया जाएगा। इस अवधि में बड़े वाहन जैसे कैपसूल आदि का संचालन रात्रि 10 बजे के बाद किया जाएगा। दुर्गा प्रतिमा स्थापना की जानकारी संबंधित एसडीएम एवं पुलिस थाने को दी जाएगी। प्रतिमा स्थापना स्थल पर आयोजन समिति के 2 सदस्यों को रात्रि में रुकना होगा, जिनका नाम एवं मोबाइल नम्बर पुलिस थानों में दिया जाए। कोतवाली अनूपपुर में कन्ट्रोल रूम स्थापित किया जाएगा। जिसमें एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड, बिजली विभाग, चिकित्सा विभाग एवं पुलिस के अधिकारी तैनात रहेंगे। दशहरा उत्सव समारोह पूर्व की भांति उत्कृष्ट विद्यालय के मैदान में आयोजित होगा। रावण का पुतला दहन सायं 7ः30 बजे होगा। इसके पश्चात् दशहरा उत्सव कमेटियों तथा स्कूली सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जो रात्रि 10 बजे तक चलेंगे। दुर्गोत्सव के दौरान ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग प्रातः 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक सक्षम अधिकारी(एसडीएम) की अनुमति से हो सकेगा। दुर्गा प्रतिमा विसर्जन हेतु बनाए गए कुण्ड की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। जिसका समिति के सदस्यों द्वारा निरीक्षण किया जाएगा। इसकी सम्पूर्ण जवाबदारी नगरपालिका की होगी। विजयादषमी पर्व एवं मोहर्रम के दौरान साफ सफाई, विद्युत की नियमित आपूर्ति, पेयजल आपूर्ति, सुरक्षा व्यवस्था, स्वास्थ्य व्यवस्था, सड़को की मरम्मत की जिम्मेदारी सर्वसंबंधित अधिकारियों को सौपी गई। मोहर्रम का त्यौहार 01 अक्टूबर को मनाया जाएगा। पूर्व वर्षों की भांति इस वर्ष भी प्रशासन एवं नगरपालिका द्वारा सभी व्यवस्थाएं की जाएंगी। ताजिया रखने के स्थलों की जानकारी तथा ताजिया भ्रमण मार्ग की जानकारी संबंधित समितियों द्वारा एसडीएम एवं पुलिस प्रशासन को दी जाएगी। इन मार्गों की मरम्मत एवं साफ-सफाई तथा प्रकाश की व्यवस्था भी की जाएगी। जिला शांति समिति की बैठक में अवगत कराया गया कि दषहरा एवं मोहर्रम का पर्व एक साथ होने जा रहा है। जिसमें अनूपपुर जिले के गौरवषाली इतिहास को अक्षुण्य बनाये रखने हेतु सभी धर्म के नागरिक एक साथ मिल जुलकर सौहार्द के वातावारण में मनाये। कलेक्टर शर्मा ने कहा है कि दषहरा एवं मोहर्रम पर्व के दौरान यदि कोई भी व्यक्ति अफवाह या अषांति फैलाने का प्रयास किया तो उसके विरूद्ध कठोर कार्यवाही सुनिष्चित की जाएगी। दषहरा पर्व में स्थापित की जाने वाली दुर्गा प्रतिमाएं पीओपी की नही हो, पंडाल मंे वैधानिक रूप से विद्युत कनेक्षन लें , इस दौरान डीजे पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। पण्डालों के सुरक्षा का दायित्व समितियों का रहेगा। उन्होंने सभी आयोजकों से अपील की कि वे प्लास्टर आॅफ पेरिस की मूर्तियां स्थापित न करें बल्कि ईको फ्रेंडली मिट्टी की मूर्तियां स्थापित करें। उन्होंने त्यौहारों के दौरान शहर की सड़को से आवारा पषुओं को हटाने की व्यवस्था के लिए मुख्य नगर पालिका अधिकारी को निर्देष दिए। साथ ही पषुपालकों से अपील की कि वे अपने पषुओं को घर पर बांधकर रखे। उन्होंने बिजली व टेलीफोन के नीचे लटके तारों की उंचाई बढ़ाने के निर्देष भी दिए। कलेक्टर ने त्यौहारों के दौरान जुलूस के मार्ग पर सड़क मरम्मत कराने तथा मार्ग पर प्रकाष व्यवस्था कराने के निर्देष भी मुख्य नगर पालिका अधिकारी को दिए। मुख्य समारोह शा. उत्कृष्ट उ.मा.वि. के मैदान में सायं 7ः30 बजे से रात्रि 10 बजे तक आयोजित किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक श्री सुनील जैन ने कहा कि मूर्ति विसर्जन सोन नदी के पास खनिज आॅफिस के सामने बनाए गए कुंड में किया जाएगा। दुर्गा पण्डालों एवं चल समारोह में डीजे पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग रात्रि 10 बजे तक ही किया जा सकेगा। आपने बताया कि दषहरा एवं मोहर्रम पर्व के दौरान चप्पे चप्पे पर पुलिस का पहरा रहेगा, वहीं दुर्गा विसर्जन के दिन घाट पर तैराक भी मौजूद रहेगे । विसर्जन स्थल पर छोटे बच्चों को नही ले जाने की अपील भी की गई है। पुलिस अधीक्षक ने इन त्यौहारो में एंबुलेंस एवं फायर बिग्रेड तैनात करने के निर्देष सर्व संबंधित अधिकारियो को दिए । त्योहारों के दौरान धारदार हथियार लेकर तथा नषे में चलने पर भी प्रतिबंध लगाया गया है। दषहरा एवं मोहर्रम के दिन नगर में भारी वाहनो के प्रवेष पर प्रतिबंध रहेगा। आपने बताया कि नवरात्रि के दौरान देवी मन्दिर मार्गो पर महिला पुलिस की तैनातगी रहेगी। देष व प्रदेष की वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुये त्यौहारों पर शांति व्यवस्था बनाये रखना तथा मिल जुलकर रहना सभी के लिए जरूरी है। उन्होंने शांति समिति के सभी सदस्यों से अपील की कि वे त्यौहारों के दौरान सक्रिय रहे तथा त्यौहारों के समय शांति भंग का प्रयास करने वालों पर नजर रखे तथा उनकी जानकारी पुलिस प्रषासन को दें, ताकि ऐसे अपराधियों पर सख्त कार्यवाही की जा सके। आपने कहा कि दुर्गा पण्डाल बिजली के तार अथवा बिजली के खम्भे के पास स्थापित नहीं किया जाय। किसी भी घटना या दुर्घटना की सूचना वाट्सअप पर नहीं दी जाय, बल्कि घटना की जानकारी जिला प्रशासन एवं पुलिस अधिकारियों को दी जाय। जिससे वे घटना के संबंध में वास्तविक जानकारी प्राप्त कर आवश्यक निर्णय ले सकें।
No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com