सतना जिला पंचायत उपाध्यक्ष डॉ रश्मि सिंह ने शौचालय निर्माण में नींव के खड्डा खोद कर किया श्रमदान
डॉ रश्मि सिंह पटेल ने डांगी टोला डढ़िया में लगाई जनसमस्या निवारण चौपाल
ऊँचेहरा (सतना) : भर्री पंचायत में डॉक्टर रश्मि सिंह ने राजेन्द्र कुशवाहा के घर पर शौचालय निर्माण में नींव के खड्डा खोदने में श्रमदान किया।साथ ही डांगी टोला डढ़िया में आयोजित चौपाल में ग्रामीणों ने अपनी कई समस्याओं से अवगत कराया जिसका डॉ रश्मि सिंह द्वारा यथाउचित निराकरण किया गया।इस दौरान डॉ रश्मि सिंह ने कहा कि हमारी म०प्र० सरकार जनता की हर समस्या के समाधान के लिए प्रयासरत है । सूबे के मुखिया शिवराज सिंह चौहान का उद्देश्य है कि हमारा म०प्र० एक सार्थक राज्य बने जिसमे किसी भी प्रकार की समस्याए ना हो हर व्यक्ति सुखी रहे सभी के पास अपना घर हो । बेरोजगारों को रोजगार मिले, हुनरमंद को काम मिले, बेटो बेटियों को शिक्षा मिले इसी ध्येय के साथ भाजपा सरकार कार्य कर रही है।इस दौरान सरपंच सीता बाई कुशवाहा, मंडल महामंत्री संजय तिवारी,नकुल कुशवाहा, रघुराज सिंह, अंगद सिंह, शिवेंद्र सिंह, दुर्गा कुशवाहा, महेंद्र सिंह,कपिल अटरा, रमाकांत उर्मलिया, महेंद्र सिंह, सुखेन्द्र सिंह, इंद्रजीत दहायत,रामकेश कुशवाहा, बालकेश कुशवाहा, मनीष कुशवाहा, रामलखन कुशवाहा,रामपाल कुशवाहा आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com