-->

Breaking News

नवरात्र के पहले दिन हजारों श्रद्धालु कर रहें शारदा मां के दर्शन


सतना। मैहर स्थित त्रिकूट पहाड़ी में विराजमान मां शारदा देवी मंदिर में शारदेय नवरात्र के पहले दिन  हजारों  श्रद्धालुओं ने माता की चौखट में हाजिरी लगाई। गुरुवार  सुबह मंदिर का पट खुलने से पहले ही श्रद्धालु भक्तो की भीड़ माता का दर्शन पाने के लिए उमड़ पड़ी थी। सुबह 4 बजे जैसे ही मंदिर का पट खुला वैसे ही माता के जयकारों से त्रिकूट पहाड़ी गूंज उठी।

दिल में श्रृद्धा, मन में उम्मीद और आंखों में मुरादें लेकर नंगे पांव भक्तों की लंबी कतार माता के दर्शन के लिए तड़प रही थी। हर किसी के चेहरे में एक फरियाद झलक रही थी, जिसे भक्त सिर्फ माता के सामने ही बयां करना चाह रहे थे। माता की पूजा और आरती के बाद दर्शनार्थियों के लिए मंदिर में प्रवेश दिया गया।

सुबह 4 बजे से  हजारों  भक्तों ने माता का दर्शन कर नवरात्र का शुभारंभ किया। इसके बाद देश के कोने-कोने से आने वाले भक्तों का जत्था मंदिर की ओर बढ़ता ही जा रहा था। शहर से गुजरने वाली सभी यात्री ट्रेनों तथा बसों से माता के भक्त मैहर पहुंचे। जिनकी सुरक्षा और व्यवस्था के लिए प्रशासन द्वारा पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com