-->

Breaking News

शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन भक्तों के जयकारे से गूंज उठी मैहर नगरी


मैहर / सतना। शारदेय नवरात्र के दूसरे दिन शुक्रवार को देश के कोने-कोने से लगभग 47 हजार श्रृद्धालुओं ने मैहर पहुंचकर मां शारदा देवी का दर्शन किया। लगभग 47 हजार की भीड़ एकत्र होने से एक किमी दूर तक भक्तों की लंबी कतार लगी रही। जिन्हें नियंत्रित करने के लिए पुलिस व स्वयंसेवी संगठनों के कार्यकर्ता जुटे रहे। सुबह से लेकर रात तक मां शारदा के जयकारों से त्रिकूट पहाड़ी गूंजती रही और भक्तों का रेला माता के दर्शन के लिए आगे बढ़ता रहा।

वहीं मंदिर के प्रधान पुजारी देवी प्रसाद पांडेय द्वारा शुक्रवार को माता का विशेष श्रृंगार किया गया। जिससे माता का अलौकिक रूप देखकर भक्त आस्था में लीन हो गए। मैहर रोपवे के संचालक मुन्ना दामोदर द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार लगभग 47 हजार श्रद्धालु दर्शन कर चुके थे तथा 10 हजार श्रद्धालु दर्शन के लिए कतार में खड़े हुए थे। जिनके रात 11 बजे तक दर्शन कर लेने की संभावना है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए 15 सौ से अधिक पुलिस अधिकारी व जवान तैनात रहे। जिनकी देखरेख में श्रद्धालुओं को देवी दर्शन कराया गया।

पहले दिन 1 लाख श्रद्धालु पहुंचे थे, वहीं अब श्रृद्धालुओं की संख्या बढ़कर सवा लाख तक पहुंच गई है। मैहर से गुजरने वाली सभी ट्रेनों से माता के भक्तों का जत्था उतर रहा है। इसके चलते रेलवे स्टेशन परिसर में खचाखच भीड़ चौबीसों घंटे बनी हुई है। स्टेशन से लेकर मंदिर तक भक्तों की भीड़ माता के जयकारे लगाते हुए देखी जा सकती है।

रेलवे प्रशासन ने भीड़ को देखते हुए टिकट के लिए चार अतिरिक्त काउंटर खोले हैं। टिकट काउंटर में बढ़ती भीड़ को देखते हुए चार एटीबीएम मशीन लगाई गई हैं। भीड़ से बचने के लिए श्रद्धालु एटीबीएम मशीन से भी टिकट ले रहे हैं।

मैहर में स्थानीय पुलिस के साथ ही रेल पुलिस को भी सतर्क देखा गया है। शुक्रवार को जीआरपी पुलिस द्वारा अपने स्टॉफ व डॉग स्क्वॉड के साथ स्टेशन परिसर व प्लेटफार्म की सघन जांच की। रेल पुलिस ने डॉग स्क्वॉयड के साथ कई ट्रेनों की बोगियों की भी जांच की। चेकिंग के दौरान संदेह के आधार पर मुसाफिर के सामान खुलवा कर भी जांच की गई।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com