बिरसिंहपुर को अनूठी धार्मिक नगरी बनाया जायेगा : राजेन्द्र शुक्ल
गैवीनाथ मंदिर के सौन्दर्यीकरण के लिये 2 करोड़ 10 लाख के कार्यो का भूमिपूजन
सतना : सतना जिले के बिरसिंहपुर स्थित प्रसिद्ध गैवीनाथ धाम के मंदिर और परिसर के सौन्दर्यीकरण यात्री प्रतीक्षालय एवं परिक्रमा पथ निर्माण के लिये 1 करोड़ 95 लाख 82 हजार और कम्यूनिटी हाल निर्माण के लिये 14 लाख 43 हजार रूपये के कार्यो का भूमिपूजन शुक्रवार को प्रदेश के वाणिज्य उद्योग खनिज साधन मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने किया। इस मौके पर कार्यक्रम की अध्यक्षता सांसद गणेश सिंह ने की। उद्योग वाणिज्य मंत्री श्री शुक्ल ने इस अवसर पर कहा कि गैवीनाथ धाम के लिये प्रसिद्ध बिरसिंहपुर को अनूठी धार्मिक नगरी के रूप मे विकसित किया जायेगा।
उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के विगत बिरसिंहपुर भ्रमण के दौरान की गई घोषणाओ को अल्पसमय में अमलीजामा पहनाया जा रहा है। सांसद गणेश सिंह ने इस अवसर पर कहा कि पहले के गैवीनाथ मंदिर परिसर और अभी की स्थिति में बहुत विकास और सौन्दर्यीकरण हुआ है। गैवीनाथ मंदिर परिसर को विकसित और सौन्दर्यीकरण तथा पवित्र जलाशय के सुधार कार्यो से मंदिर की भव्यता बढेगी। इस मौके पर पूर्व विधायक सुरेन्द्र सिंह गहरवार, भाजपा अध्यक्ष नरेन्द्र त्रिपाठी, रामदास मिश्रा, बालेन्द्र गौतम भी उपस्थित थे।



No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com