रीवा : जादूगर आनंद ने कई अद्भुत जादू कर दर्शकों को किया आनंदित
रीवा : रीवा जिले में जादू का आखिरी बार शो कर रहे जादूगर आनंद के जादू का मायाजाल हुआ शुरू जादू की दुनिया के विश्वविख्यात जादूगर आनंद के कार्यक्रम में अद्भुत तरीके के किये गए जादू जादूगर आनंद ने कई अद्भुत जादू कर दर्शकों को अभिभूत कर दिया।दर्शकों के बीच से ही एक लडकी को बुलाकर उसके गले से चाकू निकालना,स्टेच्यू आफ लिबर्टी को गायब करना,जीवित व्यक्ति के ऊपर आरा मशीन चलाकर उसे दो टुकड़ो में विभाजित कर मनुष्य को पुनः जीवित करना,कांच के शीशे से बंद पानी मे व्यक्ति को हथकड़ी लगाकर बंद करना,फिर तीन मिनट बाद जादू से उसे बाहर निकालना जैसे कई हैरतअंगेज जादू कर दर्शकों को अभिभूत कर दिया। जादूगर आनंद का यह शो रीवा में अभी कई दिनों तक चलने वाला है और इनका यह रीवा में आखिरी शो है।
रीवा में जादू की पाठशाला खोलना चाहते हैं आनंद
वर्तमान समय मे भाग-दौड़ भरी इस जिंदगी में यह जादू की अनोखी कला विलुप्त होती जा रही है,इस कला को युवाओ को सिखाने एवं कला को बचाये रखने के उद्देश्य से जादूगर आनंद इसकी पाठशाला खोलना चाहते हैं,जल्द ही युवाओं को इस कला में पारंगत करने के लिए पाठशाला खोली जाएगी,जहां युवा इस कला को सीख पाएंगे।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com