बिहार में सरकार की नीतियों की वजह से 1 भी किसान ने नहीं की आत्महत्या: अखिलेश कटियार
भोपाल। मप्र में विधानसभा चुनाव के नजदीक आने से पहले ही राजनीतिक दलों ने प्रदेश में सक्रियता बढ़ा दी है। इसी क्रम में बिहार में सत्तारूढ़ जनता दल यूनाइटेड ने अगले साल होने वाले विधानसभा में अपने प्रत्याशी उतारने के संकेत दे दिए हैं।
पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अखिलेश कटियार ने आज राजधानी भोपाल में सेंट्रल प्रेस क्लब के प्रेस से मिलिए कार्यक्रम में मीडिया से चर्चा में कहा कि बिहार में 13 साल में एक किसान ने आत्महत्या नहीं की। कटियार ने संकेत दिए हैं कि अगले चुनाव में किसानों के मुद्दे को लेकर जनता के बीच जायेंगे। साथ ही बिहार सरकार द्वारा जनता के हित में शराबबंदी जैसे फैसलों को जनता बताएँगे।
कटियार ने कहा कि बिहार में महागठबंधन को तोड़ने का फैसला जनता के हित में लिया गया था। जनता के प्रति जिम्मेदारी के लिए नितीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफ़ा भी दिया।
No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com