-->

Breaking News

नवरात्रि में सतना-मैहर रोड में टोल टैक्स वसूली के विरोध में मध्य भारत मोर्चा ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा

सतना: एमपीआरडीसी द्वारा तिरुपति बिल्डिकान कंपनी (सिंघानिया) ने आपरेट मेंटेन एंड ट्रांसफर के तहत नियमों की अनदेखी कर नवरात्रि में बिना मरम्मत किये सतना - मैहर टोल टैक्स वसूली शुरू करने के विरोध में मध्य भारत मोर्चा जिलाध्यक्ष जसविंदर सिंह भाटिया बब्बल के नेतृत्व में दिनांक 22 सितंबर 2017 दिन शुक्रवार को दोपहर 1 बजे स्थानीय कलेक्ट्रेट परिसर में कलेक्टर नरेश पाल को ज्ञापन सौंपा। मोर्चा संरक्षक पवन मलिक व पदम रंजन मिश्रा ने बताया कि नवरात्रि में लाखों भक्तगण शारदा देवी जी धाम मैहर में दर्शन करने जाते हैं, ऐसे माहौल में यात्रियों की संख्या अधिक होने के कारण यातायात में भी वृद्धि होती है, इस स्थिति में बिना कोई विशेष सुविधा दिये, टोल टैक्स वसूलना शुरू करना जजिया कर की तरह अत्यंत निंदनीय है। कलेक्टर नरेश पाल ने नवरात्रि तक टोल टैक्स छूट दिए जाने एवं नियमों के अनुसार ही कार्य करने का आश्वासन दिया। साथ ही पर्सनल वाहनों को हमेशा टोल टैक्स छूट दिए जाने की बात कही।
इस अवसर पर मुख्य रूप से जसविंदर सिंह भाटिया बब्बल, पवन मलिक, पदम रंजन मिश्रा, अंबुज सिंह, समर सिंह, सितेंद्र दाहिया गुड्डा, रिषी राज सिंह, प्रवीण कुमार दत्त, अंजन खत्री, संदीप प्रताप सिंह, नितिन अग्रवाल, खलील अहमद सौदागर, दिलीप सिंह सहित कई मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com