दतिया मंडी प्रांगण में सत्संग भवन का लोकार्पण
दतिया : जनसंपर्क, जल-संसाधन और संसदीय कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने दतिया मंडी प्रांगण में नवनिर्मित सत्संग भवन का लोकार्पण किया। किसानों और व्यापारियों की ओर से यह भवन 18 लाख रुपए की लागत से निर्मित किया गया है। इस अवसर पर मंत्री डॉ. मिश्र ने कहा कि दतिया में किसानों, व्यापारियों के साथ-साथ पल्लेदार और अन्य कर्मचारी बंधु जिस तरह इस पुण्य कार्य के लिए आगे आए, वह सराहनीय है।कार्यक्रम में मंत्री डॉ. मिश्र ने हम्मालों और तुलावटियों को सम्मान भी किया।
स्कूल भवन के भूमि-पूजन और दशहरा उत्सव में पहुंचेंगे-मंत्री डॉ. मिश्र
जनसंपर्क मंत्री डॉ. मिश्र शनिवार 30 सितंबर को दतिया जिले के ग्राम छता में एक करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले हाई स्कूल भवन का भूमि-पूजन करेंगे। जनसंपर्क मंत्री दतिया और डबरा में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के पश्चात् बड़ौनी और दतिया में दशहरा उत्सव में शामिल होंगे।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com