-->

Breaking News

एन.सी.सी. केडेटस ने मनाया "स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा


मुख्य कार्यक्रम 02 अक्टूबर को रवीन्द्र भवन में होगा 

भोपाल : एन.सी.सी. केडेटस द्वारा भोपाल में 'स्वच्छता ही सेवा' पखवाड़े का आयोजन विगत 15 सितम्बर से निरंतर किया जा रहा है। इस दौरान शहर के विभिन्न क्षेत्रों खासकर झुग्गीबस्ती में साफ-सफाई, नागरिकों में स्वच्छता के प्रति जन-जागरण, निबंध लेखन, पोस्टर बनाने जैसे कार्य किए जा रहे हैं।

महानिदेशक, मेजर जनरल ऐ.के. साप्रा, संचालनालय एन.सी.सी. मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ ने बताया कि एन.सी.सी. केडेटस द्वारा संचालित 'स्वच्छता ही सेवा' पखवाड़े के समापन अवसर, 2 अक्टूबर 2017 को प्रात: 7.00 बजे स्थानीय रवीन्द्र भवन में एक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस दिन प्रात: भोपाल शहर की विभिन्न झुग्गी बस्तियों से रिले रेस प्रारंभ होकर रवीन्द्र भवन पहुँचेगी। पखवाड़े में उत्कृष्ट कार्य करने वाले तथा प्रतियोगिताओं में विजेताओं को पुरस्कार भी इस कार्यक्रम में प्रदान किये जाएंगे।







No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com