राष्ट्रपति कोविंद ने आईजीएनटीयू के उच्च शिक्षा में महत्वपूर्ण योगदान को सराहा
राष्ट्रपति कोविंद ने आईजीएनटीयू के
उच्च शिक्षा में महत्वपूर्ण योगदान को सराहा
नई दिल्ली में कुलपति प्रो. टी.वी. कटटीमनी ने राष्ट्रपति को स्वयं की लिखी तीन पुस्तकें भेंट कीराष्ट्रपति ने आदिवासी छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए विश्वविद्यालय को प्रोत्साहित किया
अनूपपुर/प्रदीप मिश्रा -8770089979
राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविंद ने उच्च शिक्षा के माध्यम से आदिवासी छात्रों के सर्वांगीण विकास में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय के योगदान की सराहना की है। नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में कुलपति प्रो. टी.वी. कटटीमनी से मुलाकात के दौरान राष्ट्रपति ने उन्हें इन प्रयासों को और अधिक तीव्र गति से आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया। श्री कोविंद ने विश्वविद्यालय परिसर की यात्रा में भी रूचि दिखाई। इस अवसर पर प्रो. कटटीमनी ने उन्हें स्वयं की लिखी तीन पुस्तकें भेंट की।मुलाकात के दौरान श्री कोविंद ने विश्वविद्यालय की छात्र संख्या और यहां संचालित विभिन्न प्रकार के शैक्षणिक कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने जनजातीय अध्ययन, समाज शास्त्र एवं नृविज्ञान और फार्मेसी विभागों में विशेष रूचि प्रदर्शित की। इस अवसर पर प्रो. कटटीमनी ने राष्ट्रपति को पिछले चार वर्षों में विश्वविद्यालय में उठाए गए प्रगतिशील कदमों की जानकारी भी प्रदान की और उन्हें कैंपस आने के लिए आमंत्रित किया। श्री कोविंद ने कैंपस आने में काफी रूचि प्रदर्शित की।
प्रो. कटटीमनी ने उन्हें स्वयं की लिखी तीन पुस्तकें-मेक इन इंडिया, एक भारत श्रेष्ठ भारत और स्वच्छ भारत भेंट की।
राष्ट्रपति ने पुस्तक लेखन में प्रो. कटटीमनी के कठिन परिश्रम की प्रशंसा करते हुए इन्हें प्रत्येक शैक्षणिक संस्थान को उपलब्ध कराने का सुझाव दिया जिससे इन विषयों पर उपयोगी सुझावों को आमंत्रित किया जा सके।’मेक इन इंडिया‘ पुस्तक में केंद्र सरकार द्वारा स्थानीय उद्योगों को प्राथमिकता देने के उद्देश्यों और लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई है। इसमें मेक इन इंडिया से रोजगार सृजन और जीडीपी में वृद्धि के बारे में भी बताया गया है।’एक भारत श्रेष्ठ भारत‘ में भारत की सामाजिक और सांस्कृतिक एकता के बारे में और यहां आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की विशेषताओं के बारे में बताया गया है। इसके साथ ही राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, डॉ. बी.आर. अंबेडकर और पं. दीनदयाल उपाध्याय के जीवन वृंतात और राष्ट्र के बारे में उनके दृष्टांत को बताया गया है।’स्वच्छ भारत‘ में प्रमुख रूप से देश में विभिन्न प्रकार के कचरों से पैदा होने वाली चुनौतियों, इससे जूझने के उपायों और आईजीएनटीयू द्वारा इस दिशा में उठाए गए कदमों के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई है। प्रो. कटटीमनी की इससे पूर्व चार अन्य पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। उन्होंने 18 विभिन्न परियोजनाओं को संचालित करने का श्रेय प्राप्त है। प्रो. कटटीमनी का मौलाना आजाद नेशनल उर्दू केंद्रीय विश्वविद्यालय में हिंदी विभाग स्थापित करने में अहम योगदान रहा। वह वर्ष 2014 से आईजीएनटीयू के कुलपति हैं।
No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com