देश में गब्बर प्रदेश में कालिया की सरकार – कुणाल चौधरी
देश में गब्बर प्रदेश में कालिया की सरकार – कुणाल चौधरी
अनूपपुर/प्रदीप मिश्रा-8770089979
आदिवासी
किसान आन्दोलन में पधारे मप्र युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रदेश की भाजपा
सरकार एवं देश के प्रधानमंत्री के ऊपर जमकर वर्षे युवक कांग्रेस अध्यक्ष ने किसानो
को संम्बोधित करते हुए कहा की आज प्रदेश में बैठी भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री
द्वारा किसानो को राहत के नाम पर उन्हें गोलियों से भून रही है किसान अपने हक की
लड़ाई लड़ता रहता है किसान मेहनत करके आम जनता का पेट भरती है प्रदेश में भीषण सूखे
के साथ ही किसान सारी पूंजी खेती में लगा देता है सारे पैसे को खर्च करने के बाद
भी सरकार के ये कालीया मुख्यमंत्री उन्हें उचित मूल्य देने को छोड़ कर अपने
नुमायिन्दो से किसानो के ऊपर गोली चलाने का काम कर रही है वही अपनी भाषण के दौरान
युवक कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा की मै किसानो
के हक की लड़ाई के लिए अनूपपुर आया हूँ उनके अधिकारों के लिए मरते दम तक पूरे
प्रदेश में हर एक किसान की लड़ाई लड़ता रहूँगा
किसानो की आत्म
हत्या में जताया दुःख
मुख्यमंत्री शिवराज
के क्षेत्र में लगातार सूखे की मार झेल रहा है लगातार पानी न मिलने के कारण हर रोज
किसान आत्म हत्या करने को मजबूर हो गए है मुख्यमंत्री जब अपने विधानसभा क्षेत्र के
किसानो को मरने से बचा नहीं पा रहे है तो पूरे प्रदेश में आत्म हत्या को लेकर क्या
कहेंगे बचाना तो दूर उल्टा उनके ऊपर गोलियाँ चलायी जा रही है
शोले पिक्चर के
मजाकिया अंदाज में
युवक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने शिवराज एवं मोदी
सरकार को घेरा वही घेरते हुए कहा की जैसे शोले पिक्चर में हीरो कौन था अमिताभ
बच्चन अनूपपुर के हीरो बिसाहूलाल बिलन कौन गब्बर यानी देश के पीएम मोदी जैसे गब्बर
का आदेश होता था सब काम में लग जाते थे गब्बर ने कहा कालिया क्या चल रहा है प्रदेश
में शिवराज ने कहा ठीक है सरकार सब विभाग से भेज रहा हू प्रदेश में वसूली ठीक है
गब्बर ने कहा हिस्सा भेजो तो कालिया ने कहा जी सरकार देश और प्रदेश में गब्बर और
कालिया की लूट व भ्रष्टाचार की सरकार चल रही है ये किसानो की क्या बात करेंगे
किसान अध्यक्ष दिनेश
गुर्जर भी बरसे
किसानो की पीड़ा को
समझते हुए किसान अध्यक्ष दिनेश गुर्जर ने भी शिवराज सरकार को जमकर कोसा कहा की
प्रदेश में किसान आत्म हत्या पहले नम्बर पर है इसको कम करने के वजाय शिवराज सरकार
उनपर गोलियों से वर्षा कर रही है मै किसानो की लड़ाई लड़ने के लिए बना हू इसके लिए
मुझे जहा बुलाओगे मै वहा आ जाऊंगा इस कार्यक्रम में अध्यक्षता फुंदेलाल सिंह पूर्व
मंत्री बिसाहूलाल सिंह साथ ही जिला कांग्रेस अध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल गीता सिंह
करतार सिंह राम अग्रवाल राजू गुप्ता सुमन गुप्ता अशोक त्रिपाठी वही युवक कांग्रेस
के लोकसभा महासचिव मयंक त्रिपाठी उपस्थित रहे


No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com