अब ड्राइविंग लाइसेंस भी लिंक होगा आधार, सरकार बना रही प्लान
नई दिल्ली : अपनी सभी जरूरी सेवाओं के लिए आधार को अनिवार्य करने के बाद केंद्र सरकार अब आपके ड्राइविंग लाइसेंस को भी आधार से लिंक करने की तैयारी में है. मोबाइल नंबर और पैन कार्ड को पहले ही आधार से लिंक करने को अनिवार्य कर दिया गया है. इस कड़ी में अगला नंबर अब ड्राइविंग लाइसेंस का है. सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रवि शंकर ने एक कार्यक्रम में शुक्रवार को कहा कि हम ड्राइविंग लाइसेंस को भी आधार से लिंक करने पर विचार कर रहे हैं. उन्होंने यह भी बताया कि इस संबंध में उन्होंने परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से भी बात की है.
डिजीटल हरियाणा समिट 2017 कार्यक्रम में रविशंकर प्रसाद ने कहा कि हमने मनी लॉन्ड्रिंग रोकने के लिए पैन को आधार कार्ड से लिंक किया. अगर ड्राइविंग लाइसेंस को आधार से जोड़ दिया जाता है, तो इससे डुप्लीकेट लाइसेंस की संख्या पर लगाम कसने में मदद मिलेगी. उन्होंने कहा कि आधार फिजीकल नहीं बल्कि आपकी डिजिटल आइडेंटिटी है. डिजिटल गवर्नेंस अच्छा शासन होता है. डिजिटल डिलेवरी सबसे फास्ट होती है.
इससे पहले भी रविशंकर प्रसाद ड्राइविंग लाइसेंस को आधार से जोड़ने की बात कह चुके हैं. उस समय उन्होंने कहा था कि ऐसा इसलिए किया जाएगा ताकि डुप्लीकेट लाइसेंस की संख्या कम की जा सके. इसका एक फायदा यह भी होगा कि जो डुप्लीकेट लाइसेंस लेने के बाद शराब पीकर गाड़ी चलाते हैं, उन पर शिकंजा कसना आसान हो जाएगा.
केंद्र सरकार इससे पहले पैन कार्ड और मोबाइल नंबर को आधार से लिंक करना अनिवार्य कर चुकी है. इसी तरह सरकार ने मोबाइल नंबर को आधार से लिंक करने को भी अनिवार्य कर दिया है. अगले साल फरवरी से पहले अगर आप ने ऐसा नहीं किया तो आपका मोबाइल नंबर बंद हो सकता है.
No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com