नौ दिवसीय कथा का हुआ समापन
गुना/आरोन, ब्यूरो। गुरुकृपा गार्डन आरोन में चल रही नौ दिवसीय रामकथा का समापन हुआ। कथा का वाचन पं. श्याम जी महाराज (करनवास वालों) के मुख से किया जा रहा था। कथा के अंतिम दिन महाराज ने कहा कि जो मनुष्य प्रतिदिन ब्रह्मुर्हुत में जागकर भगवत स्मरण करता है। उस मनुष्य का भाग्य तेज व सौभाग्य बढ़ता है। इसके साथ ही महाराज ने मनुष्य को अपनी पवित्रता व सत्य बोलने को ही उसका मनुष्य होने का प्रमाण बताया। अंतिम दिन महाराज ने धनुष यज्ञ व राम विवाह की कथा का सुंदर वर्णन सुमधुर भजनों के माध्यम से किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त उपस्थित रहे। क्षेत्रीय विधायक जयवर्धन सिंह प्रवास पर होने के कारण उनके विधायक प्रतिनिधि मिंटूलाल जैन ने विधायक की ओर से भेंट महाराज श्री को प्रदान की व आशीर्वाद प्राप्त किया। आयोजन समिति के सदस्यों सूर्य प्रकाश शर्मा निठाई, चंद्रशेखर उपरिंग, हरवीर सिंह रघुवंशी, श्याम बाबू श्रीवास्तव, सूर्य प्रकाश भार्गव, लखन रघुवंशी, रामकृष्ण जी, विष्णु प्रसाद दुबे, कुलदीप श्रीवास्तव, शक्ति शर्मा, संजय कसेरा, आविद खान, राजेश शास्त्री आदि उपस्थित थेे।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com