छात्र संघ चुनाव कराने की मांग को लेकर एन एस यू आई ने शासकीय न्यू साइंस गोलवलकर महाविद्यालय में किया तालाबंदी
रीवा : मध्य प्रदेश सरकार द्वारा छात्र संघ चुनाव को लेकर की जा रही बादा खिलाफ के विरोध में रीवा एनएसयूआई द्वारा लगातार विद्यालयों में तालाबंदी कर शिक्षा मंत्री के नाम महाविद्यालय प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा जा रहा है इस घड़ी में आज न्यू साइंस गोलवलकर महाविद्यालय में तालाबंदी संगठन के जिला उपाध्यक्ष अनूप सिंह चंदेल के नेतृत्व में किया गया अनूप सिंह चंदेल ने कहा की शिक्षा का व्यवसायीकरण कर दिया गया है शिक्षा मंत्री जी लगातार छात्र संघ चुनाव कराने की बात करते रहते हैं लेकिन अभी तक छात्र संघ चुनाव कराने की कोई समय सारणी जारी नहीं की है भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन पिछले 5 वर्षों से छात्र संघ चुनाव कराने की मांग को लेकर बड़े बड़े आंदोलन धरना प्रदर्शन करता रहता है पिछले साल माननीय शिक्षा मंत्री जी ने छात्र संघ चुनाव कराने का आश्वासन भी दिया था लेकिन अभी तक चुनाव कराने की जैसी रूपरेखा नहीं समझ में आ रही है मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार अपने 14 वर्षों के कार्यकाल में कोई भी ऐसा काम छात्रों युवाओं के लिए नहीं किया जिससे छात्रों को लाभ मिल सके महाविद्यालय की स्थिति दयनीय है ना तो वहां पर आने वाले प्रध्यापक है ना ही छात्रों को बैठने की उचित व्यवस्था है जिससे भाजपा सरकार छात्रों को काफी निराश किया है भाजपा सरकार छात्र संघ चुनाव ना कराने का सबसे बड़ा कारण यही है कि चुने हुए छात्र प्रतिनिधि कार्य से जुड़ी हुई समस्याओं को उठाएंगे और भाजपा सरकार की छात्र विरोधी नीतियों को उजागर करेंगे आंदोलन में मुख्य रूप से भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के जिला अध्यक्ष अनूप चंदेल , छात्र नेता चेतन कुमार मिश्रा ,विश्वविद्यालय अध्यक्ष सार्थक सिंह, मॉडल साइंस अध्यक्ष यस मिश्रा, मनीष मिश्रा ,गौरव सिंह गहरवार ,अभिषेक तिवारी अभी गोविंदगढ़ अध्यक्ष अनुराग द्विवेदी , शिवम सिंह परिहार, शिवम सिंह सेंगर, नरेंद्र शर्मा ,प्रशांत मिश्रा, शिवम तिवारी , रोहित यादव, अरुण ,अनुराग द्विवेदी , नरेंद्र शर्मा ,प्रशांत मिश्रा, शिवम तिवारी , रोहित यादव ,अरुण अभिषेक गुप्ता विमलेश वर्मा एवं महाविद्यालय के छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।
No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com