-->

Breaking News

रीवा : फुटपाथ व्यापारियों के समर्थन में मऊगंज विधायक सुखेन्द्र सिंह बन्ना


रीवा(मऊगंज) : रीवा के फुटपाथ व्यापारियों के समर्थन में मऊगंज विधायक सुखेन्द्र सिंह बन्ना उनकी समस्या जानने के लिये अवगत हुए, 14 वर्ष से भाजपा की सरकार है और रीवा के स्थानीय मंत्री रीवा के विकास की झूंठी गाथा कह रहे हैं, इन फुटपाथ व्यापारियों के लिये 2003 में साई बाबा मंदिर के सामने कांग्रेस सरकार में ही दुकान बनकर तैयार है 14 वर्ष में ये विकास मंत्री उन दुकानों को अलॉट नही करवा पाये क्योंकि वे गरीब थे, रीवा के मंत्री भ्र्ष्टाचार को बढ़ावा देते हैं समदड़िया को सरन दिए हुए हैं केवल रीवा में कुछ गिने लोग है जिनके लिये मंत्री जी सारे नियम तोड़कर उनका विकास कर रहे हैं यह झूठा विकास रीवा की धरोहर को ख़त्म कर चुका है लोगों की समस्या को जानने के लिये हमारे साथ मानवेंद्र सिंह, एड के पी सिंह, फुटपाथ व्यापारी के अध्यक्ष लखनलाल शर्मा, मुस्ताक खान,लियाकत अली,वसीम राजा,रामकीर्त शर्मा,वसीम खान, जुबेर खान प्रिंसू और वँहा के व्यापारी रहे मौके पर ही प्रभारी कमिश्नर प्रवीण सिंह आये समस्याओं से अवगत हुये निराकरण करवाने की बात की है अब देखते हैं आगे क्या होता है ।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com