-->

Breaking News

रीवा : प्रत्यक्ष प्रणाली से छात्र संघ चुनाव कराने की मांग को लेकर एनएसयूआई ने विधि महाविद्यालय में किया तालाबंदी


रीवा : मध्य प्रदेश सरकार द्वारा लगातार छात्र संघ चुनाव को लेकर की जा रही बादाखिलाफ के विरोध में रीवा एनएसयूआई द्वारा लगातार महाविद्यालयों में तालाबंदी का शिक्षा मंत्री के नाम महाविद्यालय प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा जा रहा है जिस गली में आज विधि महाविद्यालय में तालाबंदी संगठन के जिला अध्यक्ष अनूप सिंह चंदेल के नेतृत्व में किया गया अनूप सिंह चंदेल ने कहा की शिक्षा का व्यवसायीकरण कर दिया गया है दिनों दिन शिक्षा इतनी महगी की जा रही है कि आम मध्यम वर्ग के छात्र छात्राएं पढ़ाई कर ही नहीं सकते हैं महाविद्यालय में अच्छे प्रत्याशियों की कमी के चलते छात्र एक अच्छी शिक्षा नहीं ले पा रहे हैं और महाविद्यालय में आए दिन कोई न कोई घटना घटित होती है ट्यूशन खोरी चरम पर है जो छात्र जीवन भर अध्यापकों से ट्यूशन पढ़ने व चापलूसी करे उन्ही छात्रों को अच्छे नंबर दिए जाते हैं और जो छात्र महाविद्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार उजागर करें अच्छे लगने की बात करें उन छात्रों को डरा-धमका जाता है तो परीक्षा में फेल करने की धमकी दी जाती है उन घटना पर रोक लगाया जा सकता है जब छात्र संघ चुनाव प्रत्यक्ष प्रणाली से कराया जाए और छात्र नेतृत्व को आगे आने दिया जाए मात्र आश्वासन से नहीं तारीख चुनाव घोषित की जाए अन्यथा संगठन द्वारा आंदोलन जारी रहेगा आंदोलन में मुख्य रूप से भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के जिला अध्यक्ष अनूप चंदेल पूर्व टीआरएस छात्र संघ अध्यक्ष अनिल मिश्रा छात्र नेता चेतन कुमार मिश्रा विश्वविद्यालय अध्यक्ष सार्थक सिंह टीआरएस छात्र संघ अध्यक्ष नीरज यादव मॉडल साइंस अध्यक्ष यश मिश्रा, मनीष मिश्रा गौरव सिंह, अनुराग द्विवेदी ,शिवम सिंह परिहार, रितेश तिवारी, अतुल मिश्रा, रितु मिश्रा ,श्रवण द्विवेदी, प्रदीप कुशवाहा विद्यालय के छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com