पाकिस्तान तक पहुंची मध्यप्रदेश के रीवा शहर के इस सोलर प्लांट की चर्चा
रीवा। मध्यप्रदेश के रीवा जिले में स्थापित हो रहे दुनिया के सबसे बड़े सोलर प्लांट की चर्चा इन दिनो वल्र्ड मीडिया तक पहुंच चुकी है। पाकिस्तानी एक चैनल में विगत दिनों हुए डिबेट के दौरान रीवा के सोलर प्लांट की बार-बार चर्चा की जा रही है। चर्चा का मुख्य बिन्दु बिजली की कास्ट है। जो पाकिस्तान में १४.८५ रुपए प्रति यूनिट।
वहीं भारत के रीवा में ५ रुपए प्रति यूनिट है। डिबेट में पाकिस्तान सरकार के सलाहकार सहित मेगा प्लांट के जानकार अपनी-अपनी राय दे रहे है। जानकारों ने कहा कि जब सूरज दोनों देशों का एक ही है तो कास्ट में इतना ज्यादा अंतर क्यों आ रहा है। बहरहाल, दोनों देशों के संबंध तो बहुत ज्यादा खराब है लेकिन वल्र्ड मीडिया में रीवा की चर्चा होना एक अच्छी खबर है।
प्लांट की लागत 1.50 लाख मिलियन डॉलर
बता दें कि, रविवार शाम को एक वीडियो वायरल हुआ। जो कुछ दिन पहले एक पाकिस्तानी उर्दू चैनल का बताया जा रहा है। वायरल वीडिया में डिबेट के दौरान परिचर्चा में पाकिस्तान के सोलर प्लांट और रीवा के सोलर प्लांट की बात आ रही है। विशेषज्ञ बता रहे कि जब दोनों की सामान देने वाली कंपनी और फर्म एक ही है तो लागत में इतना ज्यादा अंतर क्यों। चर्चा में बताया गया कि पाकिस्तान के मेगा प्लांट की लागत १.५० लाख मिलियन डॉलर आ रही है। जबकि ६ लाख ९० हजार डॉलर आ रही है।
सोलर सेल और सिस्टम एक सिर्फ आदमी में फर्क
कायदे आजम से सवाल किया जा रहा है कि जब सोलर सेल और सिस्टम एक ही है तो कास्ट में इतना ज्यादा अंतर है। कायदे आजम ने जबाव दिया कि सब कुछ एक ही है सिर्फ आदमी में फर्क है। जिसको बदला नहीं जा सकता है। पाकिस्तानी सोलर प्लांट में कोई फर्म वर्क नहीं करना चाह रही है। इसीलिए लागत में अंतर आ रहा है।
इतना ज्यादा फर्क क्यो?
विशेषज्ञों ने बताया कि जब सब कुछ सेम है जैसे सूर्य, हवा, पानी तो पाकिस्तानी मेगा प्लांट में इतना ज्यादा फर्क क्यो? डिबेट में कहा कि रीवा का सोलर प्लांट और सिस्टम पाकिस्तानियों को चिढ़ा रहा है। देखा हिन्दू राष्ट्र और मुस्लिम राष्ट्र में कितना बड़ा अंतर है। ये सब हम लोगों के सोचने का विषय है।
महाराष्ट्रा के प्लांट से भी डबल
भारत के महाराष्ट्रा में हवा से बनने वाली बिजली की लागत में भी डबल अंतर आ रहा है। महाराष्ट्रा में पवन चक्की से बनने वाली बिजली की लागत ५.३३ रुपए में आ रही है। जबकि पाकिस्तान में हवा से बनने वाली बिजली की कास्ट १०.६० रुपए में पड़ रही है जो एक दम डबल का अंतर आ रहा है।
देखें वीडियो
देखें वीडियो

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com