-->

Breaking News

अशोकनगर में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया


एमपी ऑनलाइन न्यूज़ रिपोर्टर राज पंत
अशोकनगर  : शनिवार 9 सितम्ब्र को जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री वी.एस.पाटीदार द्वारा मॉ सरस्वती एंव महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यापर्ण अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर लोक अदालत का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर संयोजक श्री ए.पी.राहुल अपर सत्र न्यायाधीश एवं श्री रवि प्रकाश जैन जिला रजिस्ट्रार सहित समस्त न्यायाधीश एवं बार अध्यक्ष श्री जगतनारायण राजौरिया  एवं समस्त अधिवक्ता उपस्थित थे।

लोक अदालत जिला मुख्यालय सहित तहसील न्यायालयों पर कुल 16 खंडपीठों के माध्यम से एवं शासन के समस्त विभागों एंव अधिवक्ता संघ की सक्रिय भागीदारी से आयोजित की गयी। इस अवसर पर श्री जी.सी. शर्मा एडीजे की न्यायालय मे 17 वर्षो से चले आ रहे छोटे से विवाद को आपसी सहमति से लोक अदालत के अवसर पर निराकरण किया। इसी प्रकार मुख्य न्यायिक मजिस्टेट के न्यायालय मे सगे दो भाइयों के मध्य वर्षो से चले आ रहे विवाद का निराकरण हुआ। साथ ही यूनियन बैंक द्वारा माननीय जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष  के कर कमलों से एक डेबिड कार्डधारी जिसकी मृत्यु दुर्घटना मे हुई थी, के मृत व्यक्ति के पिता को 2 लाख रूप्ये का चैक प्रदान करके सांत्वना प्रदान की।

लोक अदालत द्वारा न्यायालयीन लंबित प्रकरण 2645 रखे गये  जिनमे से 191 प्रकरणों का निराकृत हुए। साथ ही प्री-लीटिगेशन प्रकरण 2799 प्रकरण रखे गये जिनमे से 419 प्रकरणों का निराकरण हुआ। इस प्रकार लोक अदालत द्वारा 610 प्रकरणो का निराकरण कर लगभग 1000 पक्षकारों को लाभ प्राप्त हुआ है। जिनमे 13722331 रूपये का अवार्ड/राशि वसूल हुई ।

लोक अदालत के माध्यम से सैकडो पक्षकारों मे आपसी सहमति एवं राजीनामे से व वैयमनष्यता का समाप्त करते हुये शीघ्र और त्वरित न्याय की कल्पना को साकार किया।

प्रीलिटिग्रेषन प्रकरण

विभाग निराकृत प्रकरण अवार्ड/वसूल राषि
1 बैंक 129 3335200
2. संपत्तिकर एवं जलकर 124 323181
3. विद्युत प्रीलिटिगेषन प्रकरण 200 6425793

न्यायालयीन प्रकरण
4. मोटर दुर्घटना 06 1177000
5. चैक बाउसं          20 1870150
6. आपराधिक मामले 134 ........
7. अन्य मामले  31 601007






No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com