-->

Breaking News

बेलरी गांव में नि: शुल्क स्वास्थ शिविर

हरीश लोधी
मक्सी । समीपस्थ गांव बेलरी में ग्राम पंचायत के द्वारा सरपंच श्री रामचन्द्र धाकड़ के सहयोग से नि:शुल्क स्वास्थ शिविर का आयोजन 13 सितम्बर को प्रात:11 बजे से दोपहर 2 बजे बुधवार को ग्राम पंचायत भवन में आयोजित होगा। जिसमे मक्सी के डॉ.गोविन्द मालवीय अपनी सेवाए देँगे ।

वर्तमान में गांव के हर घर में अधिकाश लोग सर्दी, खासी और बुखार से पीड़ित है। कई लोग पैसों की तंगी के चलते अपना इलाज नही करा पा रहें। इस तकलीफ को देखते हुवे गांव के सरपंच श्री रामचंद्र धाकड़ ने निर्णय लिया है की गांव में नि:शुल्क स्वास्थ शिविर लगाया जाए ताकि आम जनता को बीमारी से राहत मिले । शिविर में चिकित्सा परामर्श के साथ ब्लड प्रेशर, शूगर की जाँच भी नि:शुल्क की जावेगी साथ ही दवाइया भी नि:शुल्क वितरित की जायेगी। उल्लेखनीय है की बेलरी गांव प्रदेश का पहला ऐसा गांव है जहा के लोग पुरे गांव के लोगों ने डिजिटल इंडिया को अपनाया और अपने गांव को केस लेस बनाया ।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com