-->

Breaking News

एक तरफ मोदी ने किया सरदार सरोवर बांध का लोकार्पण, दूसरी तरफ डूब प्रभावितों का जल सत्याग्रह


बड़वानी। देशभर में सरदार सरोवर बांध को लेकर विवाद खत्म होने का नाम ही नही ले रहा है, एक तरफ पीएम मोदी ने बांध का लोकार्पण कर उसकी नींव रखी है तो दूसरी तरफ नर्मदा आंदोलन की प्रमुख मेधा पाटकर के नेतृत्व में डूब प्रभावितों ने जिले के ग्राम बड़ादा में जल सत्यागृह शुरु कर दिया है।डूब प्रभावितों ने बांध से गेट लगाने से नाराजगी जताई है साथ ही मांग की है कि पूर्ण पुनर्वास होने तक  बाँध में पानी नहीं भरा जाए ।

सरकार के रवैया से नाराज डूब प्रभावितों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की है।मेधा पाटकर के साथ लगभग 30 से ज्यादा महिलाएं जल सत्याग्रह में शामिल है, इस पर पाटकर का कहना है कि जल समाधि ले लेंगे लेकिन इस जगह को खाली नहीं करेंगे।बता दे कि अगर सरदार सरोवर का जलस्तर बढ़ाता है तो  मध्य प्रदेश के लगभग 192 गांव पूरी तरह डूब जाएंगे।जिसके चलते बेहतर पुनर्वास और मुआवजा दिए बिना सरदार सरोवर की ऊंचाई बढ़ाए जाने का लोग विरोध कर रहे हैं।

गौरतलब है कि नर्मदा का जलस्तर 128.950 मीटर पर पहुंच गया है। गुजरात में सरदार सरोवर बांध का लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कर दिया है। परियोजना से मप्र के 192 गांव व एक नगर धरमपुरी डूब में जा रही हैं। महाराष्ट्र के 33 गांव व गुजरात के 19 गांव डूब में जा रहे हैं। प्रदेश के 40 हजार परिवारों का पुनर्वास होना बाकी है। नर्मदा बचाओ आंदोलन प्रमुख मेधा पाटकर ने कहा कि बिना पुनर्वास सरकार डूब प्रभावितों को हटाने की कोशिश कर रही है। छोटा बड़दा में वे 37 डूब प्रभावितों के साथ जल सत्याग्रह कर रही हैं। सरदार सरोवर परियोजना से जिले के 65 गांव प्रभावित हो रहे हैं।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com