-->

Breaking News

CM शिवराज ने PM मोदी के जन्मदिन पर स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत शौचालय निर्माण के लिए खोदें गढ्ढे


रायसेन।  स्वच्छता से ही स्वास्थ्य बेहतर होगा और स्वस्थ व्यक्ति ही स्वस्थ समाज और समर्थ राष्ट्र का निर्माण कर सकता है।जहां गंदगी होती है वहां बीमारी जन्म लेती है। यहां बहुत से ऐसे घर है जहां शौचालय नहीं है। जिले में 27000 शौचालयों की आवश्‍यकता है। इस संबंध में कलेक्‍टर से बात की है, जल्‍द से जल्‍द इस कार्य को पूरा कर लिया जाएगा।यह बात सीएम शिवराज ने रायसेन के दौर के दौरान कहीं।आज शिवराज ने प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत शौचालय निर्माण के लिए गढ्ढे खोदें।

साथ ही चौहान ने कहा कि गुजरात और मध्यप्रदेश, दोनों राज्यों की राज्य सरकारों ने सरदार सरोवर बांध को हकीकत में बदलते के लिए लंबे समय तक काफी मेहनत की है। इससे दोनों राज्यों में कृषि उत्पादन को काफी फायदा होगा।इसके लिए देश के प्रधानमंत्री और देशवासियों को बधाई दी।

किसानों को लेकर एक बार फिर चिंता जताते हुए सीएम ने कहा इस साल बारिश कम हुई है। किसान अपनी फसलों को लेकर चिंता न करें। सरकार किसानों के साथ हमेशा खड़ी है। हर किसान को उनकी फसल का उचित मूल्य दिया जाएगा। समर्थन मूल्‍य और बाजार मूल्‍य के बीच के अंतर को सरकार अपनी ओर से भरेगी और यह पैसा सीधे किसानों के खातों में जमा किया जाएगा।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com